CM Yogi blesses newly married couples

…और ऐसे हुई गरीब बेटियों की वीआईपी शादी

393 0

गोरखपुर। इन गरीब बेटियों के पाल्यों ने शायद कभी यह कल्पना नहीं की थी कि उनकी बिटिया की शादी इतने वीआईपी अंदाज में होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) आशीर्वाद देने खुद आएंगे और भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार, सांसद रविकिशन मंगलगीत गाएंगे। पर, सीएम योगी की पहल, उनकी संवेदनशीलता और आत्मीयता से गरीब बेटियों व उनके पाल्यों के लिए अकल्पनीय यह नजारा हकीकत में नजर आया।

गरीब परिवारों का कल्याण और उनकी खुशी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के लिए निजी दिलचस्पी का विषय होता है। गुरुवार को चंपा देवी पार्क मैदान में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उनकी आत्मीयता पूर्ण मौजूदगी 1500 वधू और 1500 वर पक्ष के लोगों को अभिभूत करने वाली थी। इन लोगों के लिए यह क्षण इसलिए भी अभूतपूर्व था कि उनके घर वैवाहिक कार्यक्रम में शायद ही कोई वीआईपी पहुंचता।

पर, यहां तो मुख्यमंत्री (CM Yogi) खुद आए थे। आशीर्वाद देने, शगुन किट गिफ्ट देने। और, उनके साथ मेयर, एमपी, एमएलए, एमएलसी भी, यानी करीब दर्जन भर जनप्रतिनिधि भी गरीबों की खुशियों का साक्षी बनने।

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री (CM Yogi) की मौजूदगी तो खास थी ही, माहौल में उस वक्त उमंग का रंग और चढ़ गया जब भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और सांसद रविकिशन ने मंगलगीत गाने के लिए खुद माइक थाम लिया। रविकिशन ने पीली पगड़िया वाला बन्ना, पीयर सरसो, बन्नी के भैया जैसे गीतों से माहौल को मंगल और मस्ती के संगम पर पहुंचा दिया। इस दौरान जब उन्होंने अलहदा अंदाज में संगीतकार से ढोलक पर ठेका देने और लोक गायक राकेश उपाध्याय से संगत देने को कहा तो मुख्यमंत्री भी हंसने लगे।

बेटी की शादी के लिए किसी को चिंता करने की आवश्यकता नहीं: सीएम योगी

इस बीच रविकिशन ने विधायक राजेश त्रिपाठी को भी माइक तक गाने के लिए खींच लिया था। रविकिशन ने बीच में लोगों को यह भी सुनाया कि महाराज जी ने उनसे मंगलगीत गाने को कहा है। यह सुन, सीएम (CM Yogi)  मुस्कुराने लगे।

Related Post

Sanjay Mishra

इतना बड़ा मेला बसाना आसान नहीं, ये काम सिर्फ योगी सरकार ही कर सकती हैः संजय मिश्रा

Posted by - December 23, 2024 0
महाकुम्भ नगर । प्रख्यात फिल्म कलाकार संजय मिश्र (Sanjay Mishra) सोमवार को संगम की सैर पर थे। उन्होंने महाकुम्भ (Maha…
Solar

प्रदेश के 75 जिलों के सरकारी भवनों को सौर ऊर्जा से लैस करने पर योगी सरकार का फोकस

Posted by - April 5, 2025 0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश को सौर समेत स्वच्छ ऊर्जा के केन्द्र के तौर पर स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध योगी…