CM Yogi

सीएम योगी बने बीजेपी के सक्रिय सदस्य

256 0

लखनऊ। सीएम योगी आदित्‍यनाथ (CM Yogi) शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सक्रिय सदस्‍य बने। पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष भूपेंद्र चौधरी की मौजूदगी में उन्‍होंने यह प्रक्रिया पूरी की। इसके साथ ही आज से भाजपा की सक्रिय सदस्‍यता का अभियान शुरू हो गया। प्रदेश अध्‍यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने इसकी जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि संगठन महापर्व में हमने साधारण सदस्यता के लक्ष्य की प्राप्ति के बाद मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) को सदस्य बनाकर सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत की है।

आज ही हम डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक को भी सक्रिय सदस्य बनाकर सक्रिय सदस्‍यता अभियान की शुरुआत करेंगे। उन्‍होंने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता मिलकर डेढ़ लाख नए सदस्यों को जोड़ने के अभियान के साथ आगे बढ़ेंगे।

सीएम योगी (CM Yogi) ने आगे लिखा था, ‘मैं उत्तर प्रदेश के सभी सम्मानित नागरिकों का आह्वान करता हूं कि प्रधानमंत्री जी के द्वारा आरंभ किए गए इस विशेष अभियान से जुड़ें और ‘विकसित उत्तर प्रदेश-विकसित भारत’ की निर्माण यात्रा में सहभागी बनें।’

हरियाणा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम योगी

भाजपा ने देश भर में बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर कैंप लगाकर लोगों को सदस्‍य बनाया गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए पार्टी ने विशेष रणनीति बनाई है। हर वर्ग के लोग सदस्‍यता अभियान से जोड़ा गया है। पार्टी के वे सदस्‍य जिन्‍होंने सदस्‍य बनने के बाद कम से कम 50 लोगों को सदस्‍य बनाया उन्‍हें सक्रिय सदस्‍य बनाया जा रहा है।

Related Post

Hardik Patel

चौकीदार ढूंढना होगा तो नेपाल चला जाऊंगा, मुझे पीएम चाहिए – हार्दिक पटेल

Posted by - April 23, 2019 0
अहमदाबाद। गुजरात के कांग्रेस नेता और पाटीदार आरक्षण के लिए आंदोलन कर चुके हार्दिक पटेल ने पीएम मोदी पर निशाना…
Suresh Khanna

LIVE UP Budget 2021: वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने पेश क‍िया 5.5 लाख करोड़ का बजट

Posted by - February 22, 2021 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार सोमवार को विधानमंडल के बजट सत्र में भारी भरकम बजट पेश करेगी।…
CM Yogi on International Womens Day

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम योगी ने कहा- महिलाओं की सुरक्षा के लिए यूपी सरकार है प्रतिबद्ध

Posted by - March 8, 2021 0
लखनऊ।  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ एवं…
Namami Gange

नमामि गंगे: 47 सीवर शोधन परियोजनाओं में से 27 पूरी

Posted by - August 21, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) नदियों के पुनरोद्धार और उन्हे अविरल-निर्मल बनाने के प्रति संकल्पित हैं। मुख्यमंत्री के प्रयास से…