CM Yogi

हरियाणा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम योगी

288 0

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गुरुवार को पंचकूला में हुए हरियाणा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत मंत्रिमंडल में शामिल सभी सदस्यों को भी बधाई दी।

प्रधानमंत्री, गृह मंत्री व रक्षा मंत्री का किया अभिवादन

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर अभिवादन किया। योगी आदित्यनाथ ने अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्री समेत गणमान्य लोगों से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आमजन का भी हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

साकार होगी ‘विकसित हरियाणा, विकसित भारत’ की संकल्पना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर पोस्ट कर शुभकामनाएं दीं। सीएम योगी ने लिखा – नायब सिंह सैनी जी को हरियाणा राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लिखा कि पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन तथा आपके (नायब सिंह सैनी) यशस्वी नेतृत्व में ‘विकसित हरियाणा-विकसित भारत’ की संकल्पना साकार होगी।

योगी (CM Yogi) ने आरती, केके बेदी, श्याम सिंह राणा को भी दी बधाई

नायब सिंह सैनी मंत्रिमंडल में अटेली से जीत दर्ज करने वालीं आरती सिंह राव, नरवाना से कृष्ण कुमार बेदी, रादौर से श्याम सिंह राणा भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने 22 सितंबर को कृष्ण कुमार बेदी तथा 28 सितंबर को आरती सिंह राव व श्याम सिंह राणा के लिए चुनाव प्रचार किया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।

Related Post

nadda

सहयोगी दलों के साथ सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा : नड्डा

Posted by - January 19, 2022 0
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) अध्यक्ष जेपी नड्डा (Nadda) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन…
AK Sharma

प्रदेश में किया जाएगा ग्रीन चारकोल का उत्पादन, NVVN करेगा वेस्ट-टू-चारकोल प्लान्ट की स्थापना

Posted by - February 12, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश के नगरीय निकायों के कचरे के निस्तारण में सहयोग प्रदान करने के लिए एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम लिमिटेड…