CM YOGI

जनता दर्शन में सीएम योगी फरियादियों से बोले- किसी को भी चिंता करने की नहीं आवश्यकता

419 0

गोरखपुर। बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने फरियादियों को आश्वस्त किया कि किसी को भी चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, सबकी समस्या का समाधान हरहाल में किया जाएगा।

बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने जनता दर्शन में मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने करीब 350 फरियादियों से मुलाकात की। कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक खुद पहुंचे और समस्या सुनते हुए उनके प्रार्थना पत्र लिए। उनकी बात इत्मीनान से सुनने के बाद पास में खड़े अधिकारियों को समस्या समाधान हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

अपनी बिटिया की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के संबंध में मिलने आई महिला को मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने अभ्युदय कोचिंग की जानकारी दी। बताया कि सरकार की तरफ से प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निशुल्क कोचिंग की सुविधा दी जा रही है। बिटिया को कतई परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।

गोरक्षपीठ की तीन पीढ़ियों से था आचार्य धर्मेंद्र का संबंधः योगी

देवरिया से आई एक महिला ने सऊदी अरब में अपने एक परिजन की स्वदेश वापसी के लिए गुहार लगाई। सीएम योगी (CM Yogi) ने उसे आश्वस्त किया कि विदेश मंत्रालय से बात कर पूरी मदद की जाएगी। इसके अलावा फरियादियों के अलग अलग मामलों से जुड़े समस्याओं के निस्तारण के लिए उन्होंने संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र संदर्भित कर निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण निष्पक्ष और सन्तुष्टिपरक होना चाहिए।

अपराध से संबंधी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को अपराधियों, माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया।

Related Post

AK Sharma

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए एके शर्मा, वर-वधू को दिया आशीर्वाद

Posted by - January 16, 2024 0
सिद्धार्थनगर। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) मंगलवार को सिद्धार्थनगर जनपद पहुंचकर जिले के बीएसए ग्राउण्ड…
CM Yogi inaugurated the main gate of UP Vidhan Sabha

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मुख्य द्वार का सीएम ने किया उद्घाटन, भित्तिचित्रों का किया अनावरण

Posted by - February 17, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र से पहले सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने विधानभवन के मुख्य…
Food Processing Industry

योगी सरकार के प्रयास से यूपी में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग बन रहा आत्मनिर्भरता का आधार

Posted by - January 1, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के दृढ़ नेतृत्व और स्पष्ट दिशा-निर्देशन में उत्तर प्रदेश तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर…