cm yogi

सीएम योगी ने जनता से की अपील, रविवार को जरूर सुनें पीएम के ‘मन की बात’

353 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश की जनता से अपील की है कि रविवार को दिन में 11 बजे प्रसारित होने जा रहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात (Mann ki Baat) कार्यक्रम को सभी लोग अवश्य सुनें।

सीएम योगी (CM Yogi)  ने अपने ट्विटर हैंडल से इस बारे में सूचना देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात जन-गण के मन तक पहुंचती है। लोकतांत्रिक संस्कृति को समृद्ध करते, सभी को प्रेरणा प्रदान करते और आमजन के मन को एकात्मता के भाव से जोड़ते इस कार्यक्रम में ‘भारत के मन’ की बात होती है।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से अनेक नवाचारों, विभिन्न सामाजिक सरोकारों एवं विविध मुहिमों को सशक्त मंच प्राप्त हुआ है। कल सभी लोग प्रधानमंत्री जी की ‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड को अवश्य सुनें और भारत के मन से जुड़ें। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को कर्नाटक के चुनावी दौरे पर होंगे।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) कोप्पल जिले की गंगावती विधानसभा में पब्लिक मीटिंग के दौरान प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुनेंगे। वहीं दूसरी तरफ यूपी के राजभवन में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 100वें संस्करण का प्रसारण होगा। इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अन्नपूर्णा हॉल में “मन की बात और आजादी का अमृत महोत्सव” पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन भी करेंगी।

Related Post

Nitin Gadkari

अच्छी सड़कों के निर्माण के लिए सरकार के पास पैसों की कोई कमी नहीं: नितिन गडकरी

Posted by - October 8, 2022 0
लखनऊ। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने उत्तर प्रदेश को 8 हजार करोड़ रुपये की…
CM Yogi

अंतिम पायदान के व्यक्ति तक सुविधा पहुंचाने को सरकार प्रयत्नशील : सीएम योगी

Posted by - January 3, 2025 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि किसी भी सभ्य समाज में अंतिम पायदान के व्यक्ति तक सुविधा…
Scholarship

समावेशी विकास की दिशा में योगी सरकार का सशक्त कदम, अल्पसंख्यक समुदाय के 2.39 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिली छात्रवृत्ति

Posted by - February 6, 2026 0
लखनऊ। योगी सरकार ने समावेशी विकास और सामाजिक न्याय की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए अल्पसंख्यक समुदाय के…
CM Yogi

भाजपा की ऐतिहासिक जीत ‘एक रहेंगे, सेफ रहेंगे’ पर जनता की मुहर : योगी आदित्यनाथ

Posted by - November 23, 2024 0
लखनऊ। यूपी विधानसभा उपचुनाव और महाराष्ट्र में मिली प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस…
cm yogi

विपक्ष का दोहरा रवैया—गाज़ा पर शोर, बांग्लादेश पर खामोशी: CM

Posted by - December 24, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने विधानसभा में अंतरराष्ट्रीय मुद्​दे पर बोलते हुए विपक्ष को जमकर घेरा। मुख्यमंत्री ने…