CM Yogi

अंसल ग्रुप के दोषियों को पाताल से भी खोजकर लाएंगे: मुख्यमंत्री

191 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को बजट सत्र के दौरान विधानसभा में अंसल ग्रुप (Ansal Group) के मामले पर समाजवादी पार्टी को जमकर आड़े हाथों लिया। साथ ही उन्होंने सदन के माध्यम से प्रदेश के होम बायर्स के साथ धोखाधड़ी करने वाले बिल्डर्स को कड़ी चेतावनी भी दी।

उन्होंने (CM Yogi) कहा कि अंसल ने एक भी होम बायर के साथ धोखा किया तो उसकी सारी संपत्ति जब्त कर लेंगे। दोषियों को पाताल से भी खोजकर लाएंगे और उन्हें सजा दिलाएंगे। सीएम योगी ने कहा कि अंसल ग्रुप सपा का ही नमूना है।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि अंसल ग्रुप सपा की ही उपज थी। सपा के समय ही अंसल की अवैध मांगों को पूरा किया गया और निवेशकों एवं होम बायर्स के साथ धोखा किया गया। ये सारे काम समाजवादी पार्टी की सरकार के समय में हुए थे। सपा सरकार ने अंसल की सीमा को बढ़ाया था। हमारी सरकार ने अंसल की सीमा को घटाया।

उन्होंने (CM Yogi) आगे कहा कि अब हमारी सरकार ने अंसल पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। उस पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दे दिया गया है। हमारी सरकार सबको यह गारंटी देगी कि प्रत्येक बायर्स को उनका पैसा वापस मिल जाए।

Related Post

मैं पूर्ण रूप से स्वस्थ हूं

अमित शाह बोले-महाराष्ट्र में अगर किसी के पास नंबर है तो वह राजभवन जाए

Posted by - November 13, 2019 0
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के सियासी हालात पर भाजपा अध्यक्ष व गृहमंत्री अमित शाह ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है।…
योगी सरकार को नोटिस

HC ने यूपी पुलिस की बर्बरता पर योगी सरकार को नोटिस जारी, सुनवाई 16 जनवरी को

Posted by - January 7, 2020 0
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने CAA का विरोध कर रहे आंदोलनकारियों पर पुलिस की बर्बरता और लाठीचार्ज के आरोपो पर योगी…
Rahul Gandhi

राहुल गांधी बोले- राजनीतिक भविष्य के डर से ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विचारधारा छोड़ी

Posted by - March 12, 2020 0
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने को लेकर बड़ा बयान…
CM Yogi heard the problems of 150 people in Janta Darshan

इलाज के लिए पहुंचे लोगों को दिलाया विश्वास, पैसे की कमी से नही रुकेगा इलाज : सीएम योगी

Posted by - March 16, 2025 0
गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को भी गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दर्शन’ किया। इस दौरान 150 से…