Republic Day

राममंदिर की झांकी ने सबका मन मोहा, विधानभवन के सामने हुए रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम

279 0

लखनऊ । 75वें गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर तिरंगा फहराया। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस (Republic Day) की बधाई देते हुए कहा कि भारत ने आजादी की अपनी एक लंबी लड़ाई के उपरांत स्वतंत्र भारत में अपना स्वयं का संविधान लागू किया। 2022 में आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के बाद इस वर्ष हम सब अपने गणतंत्र का अमृत वर्ष मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत के महान स्वतंत्रता सेनानियों, संविधानविदों और विशेषज्ञों के अनुसार हमने देश में संविधान लागू किया, जो पिछले 74 वर्षों से भारत में जाति, धर्म, संप्रदाय, क्षेत्र या अन्य तमाम अवरोधों को समाप्त करते हुए पूरी तरह कसौटी पर खरा उतरा है।

हमारा संविधान भेदभाव नहीं करता : सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि दुनिया के अंदर आधुनिक लोकतंत्र के रूप में स्थापित अन्य तमाम देश जो अपने को सबसे प्रगतिशील मानते हैं, उन्होंने लंबे समय तक लिंग भेद के आधार पर महिलाओं को मताधिकार से वंचित किया था। तमाम दबी कुचली परंपराओं को समाज और राष्ट्र की मुख्यधारा से अलग किया था, लेकिन यह भारत के संविधान की महानता है कि भारत दुनिया का वो देश है, जिसने संविधान लागू करने के साथ ही इस बातों को सुनिश्चित किया था कि देश के अंदर लिंग, जाति, मत-मजहब, क्षेत्र के आधार पर किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं होगा। देश में प्रत्येक वयस्क मतदाता को अपना मताधिकार करने का पूरा अधिकार है।

उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ना है : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज ही के दिन 1950 में भारत ने आजादी की लंबी लड़ाई के उपरांत हमने अपना स्वयं का संविधान लागू किया था। यह दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है। हमारा संविधान अनेक उपलब्धियों से भरा है। ये हमें अधिकार देता है तो हमारे कर्तव्यों के प्रति हमें आग्रही भी बनाता है। अगर हम अपने कर्तव्यों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हैं अगले 25 वर्ष में हमारा देश एक विकसित भारत होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपने देश के अतीत पर गौरव और वर्तमान को सुंदर व सुखद बनाते हुए उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ना है।

UP में गणतंत्र दिवस: Ram Mandir की झांकी ने मोहा मन, देखें तस्वीरें..... -  republic day in up tableau of ram mandir captivated the mind-mobile

हमारा संविधान हमारे लिए सर्वोपरि : योगी

उन्होंने कहा कि हमारा संविधान हमारे लिए सर्वोपरि है। ये हमें आग्रही बनाता है कि हर कार्य देश के नाम होना चाहिए। दुनिया के इस सबसे प्राचीनतम राष्ट्र के प्रति हम अपने संविधान के जरिए श्रद्धा का भाव प्रकट करते हैं। सीएम योगी ने इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र प्रसाद और संविधान शिल्पी बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को भी नमन किया। उन्होंने कहा कि ये विभूतियां हम सबके लिए प्रेरणादायी हैं।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर दी शुभकामनाएं

सीएम योगी ने प्रदेश के लोगों को सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि- प्रदेश वासियों को 75वें गणतंत्र दिवस (Republic Day) की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। यह राष्ट्रीय पर्व हमें अपने अमर सेनानियों के स्मरण के साथ ही ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना की सिद्धि हेतु प्रतिबद्ध होने का अवसर भी प्रदान करता है। आइए, ‘समर्थ-आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण के लिए हम सभी संकल्पित हों। जय हिंद।

राज्यपाल ने फहराया तिरंगा, परेड की ली सलामी

75वें गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने विधानभवन पर तिरंगा फहराया। इस दौरान मुख्यमंत्रीमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। सुबह 10.05 बजे विधानभवन पर राष्ट्रध्वज फहराया गया। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने तिरंगा गुब्बारों को हवा में उड़ाया। वहीं भारतीय सेना और प्रदेश की सुरक्षा में तैनात विभिन्न सुरक्षा बलों द्वारा राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के समक्ष परेड कर सलामी दी गई।

गणतंत्र दिवस की परेड में राम मंदिर की झांकी ने मोहा मन, सैन्य ताकत के साथ  दिखे विभिन्न संस्कृतियों के रंग | Newstrack Hindi | | Latest News | |  Lucknow :

सुरक्षा बलों ने विभिन्न उन्नत हथियारों-उपकरणों के साथ ही अपने विशिष्ट बैंडों का भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर ‘सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तान हमारा…’ और ‘हे पुण्यभूमि उत्तर प्रदेश…’ जैसे तरानों पर लखनऊ के विभिन्न स्कूलों के बच्चे ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। इसके अलावा महिला होमगार्ड्स के मोटरसाइकिल दस्ते ने भी साहसिक प्रदर्शन किया। वहीं यूपी पुलिस के घुड़सवार दल और स्वान दल ने भी परेड में हिस्सा लिया। साथ ही फायर ब्रिगेड और डायल 112 ने भी परेड में अपने दम-खम का प्रदर्शन किया।

राममंदिर की झांकी ने मोहा मन

गणतंत्र दिवस (Republic Day) कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों और सामाजिक संगठनों द्वारा झांकियां निकाली गईं। इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा राममंदिर की झांकी ने सबका मन मोह लिया। भगवान श्रीरामलला को समर्पित इस झांकी को देखकर परेड स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। वहीं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नये संसद भवन और आदर्श मतदेय स्थल की झांकी निकाली गई। इसके अलावा यूपी पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड, भाषा विभाग की ओर से यूपी सिंधी समाज को समर्पित झांकी निकाली गई। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा ‘उद्यान बना उद्योग का आधार’ झांकी निकाली गई।

वहीं लखनऊ विकास प्राधिकरण की झांकी, राजभवन की झांकी, कृषि विभाग की झांकी, काशी तमिल संगमम की झांकी, वन एवं वन्यजीव विभाग की झांकी, यूपी संस्कृत संस्थानम की झांकी, उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी की झांकी, भारत स्काउट गाइड की झांकी, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की झांकी, राज्य स्वच्छ गंगा मिशन की झांकी, नगर विकास विभाग की झांकी, नगर निगम लखनऊ की झांकी, सीएमएस स्कूल की झांकी, जल जीवन मिशन की झांकी ने सबका मन मोह लिया।

Related Post

प्रिंसिपल ने छात्र को छत से लटकाया उल्टा, पिता की शिकायत पर केस दर्ज

Posted by - October 29, 2021 0
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के एक विद्यालय में मासूम छात्र के साथ बेरहमी का मामला सामने आया है।…
School Chalo Abhiyan

बच्चों का रोली-टीका कर स्कूल चलो अभियान का प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा ने प्रारंभ किया

Posted by - July 1, 2024 0
लखनऊ। बच्चों को शिक्षा से जोड़कर उनके बेहतर भविष्य निर्माण को लेकर परिषदीय विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान (School Chalo…
CM Yogi

लोकतांत्रिक मूल्यों से झुकाया जा सकता है बड़ी से बड़ी ताकत को : सीएम योगी

Posted by - October 2, 2023 0
गोरखपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi Jayanti) व देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री (Lal Bahadur Shastri Jayanti) की…

तालिबान ने नाटो को दी चेतावनी, कहा- ‘अफगानिस्तान में हमले करने का वक्त खत्म’

Posted by - October 12, 2021 0
काबुल। तालिबान ने नाटो यानी नॉर्थ अटलांटिक ट्रिटी ऑर्गेनाइजेशन से कहा है कि अफगानिस्तान में हमले करने का वक्त अब…
CM Yogi

प्रदेश के पर्यटन स्थल को दीजिए वोट, सीएम ने अयोध्या से महाअभियान का किया शुभारंभ

Posted by - November 20, 2024 0
अयोध्या। पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के ‘देखो अपना देश- पीपल्स चॉइस 2024’ को उत्तर प्रदेश पर्यटन महाअभियान के रूप में…