CM Yogi Adityanath

UP Budget 2021-22:  CM योगी आदित्यनाथ के नाम दर्ज होगा यूपी का सबसे बड़ा बजट 

883 0

लखनऊ । UP Budget 2021-22 प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज अपनी सरकार का अंतिम बजट पेश करेंगे। बजट के पेश होते ही उनके नाम एक और रिकॉर्ड में दर्ज हो जाएगा। प्रदेश में भाजपा सरकार के वह पहले ऐसे मुख्यमंत्री होंगे जिनकी देखरेख में लगातार पांचवीं बार बजट पेश किया गया।

उत्तर प्रदेश में बतौर मुख्यमंत्री रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाते जा रहे योगी आदित्यनाथ के नाम पर आज एक और उपलब्धि दर्ज होगी। उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाने वाले योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में भाजपा के पहले ऐसे मुख्यमंत्री होंगे, जिन्होंने अपने कार्यकाल में पांच बजट पेश किया है। योगी आदित्यनाथ की सरकार के इस कार्यकाल का यह पांचवां तथा अंतिम बजट होगा।

Agriculture law के लिए समर्थन जुटाने खाप पंचायतों के चौधरियों से मिलने पहुंचे भाजपा नेता

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज अपनी सरकार का अंतिम बजट पेश करेंगे। इस बजट के पेश होते ही उनके नाम एक और रिकॉर्ड में दर्ज हो जाएगा। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के वह पहले ऐसे मुख्यमंत्री होंगे, जिनकी देखरेख में लगातार पांचवीं बार बजट पेश किया गया। प्रदेश में इससे पहले कल्याण सिंह, राम प्रकाश गुप्ता तथा राजनाथ सिंह भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, लेकिन कोई भी तीन बार से अधिक बजट नहीं पेश कर सका था।

100 दिन में पूरा हो नहरों के पुल-पुलियों का जीर्णोद्धार: CM योगी

मुख्यमंत्री के रूप में उत्तर प्रदेश को स्वच्छ भारत अभियान में शीर्ष पर लाने के बाद सर्वाधिक कोरोना वायरस जांच कराने के बाद उत्तर प्रदेश को विकास कार्य में शीर्ष पर लाने वाले योगी आदित्यनाथ के नाम एक और बड़ी उपलब्धि भी जुड़ी थी। इस बार गणतंत्र दिवस की परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी को देश में सर्वश्रेष्ठ झांकी घोषित किया गया। कोरोना वायरस संक्रमण काल में टीम-11 के साथ लगातार बैठक कर प्रदेश के हर कोने की समीक्षा करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रयागराज में कुंभ का आयोजन किया गया। यह बेहद ही सफल आयोजन रहा। पीएम नरेंद्र मोदी भी हर काम में देश के अन्य राज्य के सीएम को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मेहनत, लगन व कर्मठता की मिसाल देते रहते हैं।

UP Budget 2021 : राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) को बढा सकती है योगी सरकार, जुलाई से DA मिलने की संभावना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना पहला बजट वित्तीय वर्ष 2017-18 में 3.84 लाख करोड़ का पेश किया था। वित्तीय वर्ष 2017-18 में 3.84 लाख करोड़, 2018-19 में 4.28 लाख करोड़, 2019-20 में 4.79 लाख करोड़ और 2020-21 में 5.12 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया था। अब 2021-22 के लिए उन्होंने इसे बढ़ाकर 5.5 लाख करोड़ किया है। यह उत्तर प्रदेश के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा बजट हो होगा। इसका आकार 5.25 करोड़ से 5.50 करोड़ रुपये के बीच हो सकता है।

अनुपूरक बजट भी पेश कर सकती है योगी आदित्यनाथ सरकार

चुनावी वर्ष में सरकार इस बजट के साथ अगस्त व दिसंबर में दो अनुपूरक बजट भी पेश कर सकती है। इसमें गांवों में संपर्क मार्गों से अछूते 250 से अधिक आबादी वाले ग्रामीण बसावटों को संपर्क मार्ग से जोड़ा जाएगा। पर्यटन स्थलों के विकास के साथ आवास से जुड़ी परियोजनाओं के लिए भी घोषणाएं कर सकती है।

Related Post

SIDBI

सिडबी का यूपीडा के साथ संयोजन, एरोस्पेस एवं रक्षा (A&D) क्षेत्र में…

Posted by - June 7, 2022 0
लखनऊ: सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के संवर्द्धन, वित्तपोषण और विकास में रत देश की प्रमुख वित्तीय संस्था के…
CM Yogi

सीएम योगी ने प्रयागराज पहुंचकर केशरी नाथ त्रिपाठी को दी श्रद्धांजलि

Posted by - January 8, 2023 0
प्रयागराज। पूर्व राज्यपाल पं. केशरी नाथ त्रिपाठी (Keshari Nath Tripathi) के निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)…
Jagdeep Dhankhar

प्रेरणा मूर्ति हैं वीरांगना अहिल्याबाई होल्करः उपराष्ट्रपति

Posted by - June 1, 2025 0
आगरा: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती एक तारीख और ऐतिहासिक घटना नहीं,…
CM Bhajan Lal

सीएम भजनलाल शर्मा पहुंचे अलवर, आरएसएस प्रमुख भागवत से की मुलाक़ात

Posted by - September 16, 2024 0
अलवर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) साेमवार शाम अलवर दौरे पर पहुंचे। शर्मा का हेलिकॉप्टर केंद्रीय विद्यालय के मैदान…