CM Yogi in Mirjapur

गरीब कल्याण की योजनाओं पर डकैती डालने का काम करते हैं परिवारवादी लोग: सीएम योगी

426 0

मीरजापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि जिन लोगों ने आपको एक-एक बूंद पानी के लिए तरसाया था, आप उनको एक-एक वोट के लिए तरसाइए। उन्होंने कहा कि परिवारवादी लोगों को विकास से कोई मतलब नहीं है। वो लोग पहले आपके विकास में बाधा पैदा करते थे, बैरियर लगाते थे। गरीब कल्याणकारी योजनाओं पर डकैती डालने का काम करते थे। डबल इंजन की सरकार आपके पीने के पानी की समस्या का समाधान करने जा रही है। बहुत ही जल्द आपको हर घर में शुद्ध पेयजल मिलेगा।

सीएम योगी (CM Yogi) सोमवार को मीरजापुर पहुंचे थे, जहां उन्होंने नगर निकाय चुनाव और छानबे विधानसभा सीट पर हो रहे उप चुनाव के लिए जनसभा को संबोधित किया।

CM Yogi

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि मां विंध्यवासिनी के धाम में भव्य कॉरिडोर का निर्माण कार्य चल रहा है। अब यह धाम एक नए रूप में सबके सामने आ रहा है। इस धाम को हम वॉटर वे से भी जोड़ चुके हैं, इसकी जेट्टी बनकर तैयार हो चुकी है। इससे यहां के किसानों की उपज आसानी से देश और दुनिया के बाजार तक पहुंचेगी। यहां पर किसानों को उनकी उपज का अच्छा दाम मिल पाएगा।

अयोध्या जितनी सुंदर, भारत के बारे में उतनी ही अच्छी धारणा बनेगी: सीएम योगी

सीएम योगी (CM Yogi)ने कहा कि मिर्जापुर में मेडिकल कॉलेज की भी सुविधा मिल रही है। यहां विंध्यवासिनी विश्विद्यालय बन रहा है। इसके बन जाने से यहां के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

CM Yogi

उन्होंने कहा कि आज हमारा देश बदल चुका है। वैश्विक लीडर के रूप में आज भारत की पहचान हो रही है। दुनिया के अंदर कोई संकट आता है तो संकटमोचक के रूप में पूरी दुनिया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरफ देखती है।

सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार दीपावली और होली में एक-एक सिलेंडर भी उपलब्ध करवाने जा रही है।

Related Post

PM Modi

राष्ट्र प्रेरणा स्थल विचार और सेवा का प्रतीकः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Posted by - December 25, 2025 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने गुरुवार को यहां डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी…
Brand UP

‘ब्रांड यूपी’ का यूएन में भी बजा डंका, महिला अफसर ने दुनिया को बताया, योगी राज में कैसे बदला उत्तर प्रदेश

Posted by - April 28, 2025 0
लखनऊ। योगी राज (Yogiraj) में उत्तर प्रदेश की ‘उत्तम प्रदेश’ बनने की यात्रा न केवल सुखद आश्चर्य बनकर विश्व की…
Hand grenade

अयोध्या में फलों की तरह बिखरे हुए मिले हैंड ग्रेनेड, मचा हड़कंप

Posted by - June 27, 2022 0
अयोध्या: भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या (Ayodhya) में डोगरा कंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र के निर्मली कुंड चौराहे के नजदीक एक…