CM Yogi

पिछली सरकारों ने युवाओं के हाथों में तमंचे थमाए, हमने उन्हें टेक्नोलॉजी से जोड़ा: सीएम योगी

341 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि निकाय चुनाव (Nikay Chunav) के प्रथम चरण का प्रचार कुछ ही देर में थम जाएगा। डबल इंजन की सरकार के कार्यों को जनता का अपार समर्थन मिला है। 37 जनपदों में चुनाव होंगे। ऐसे में लगभग सभी बड़े नगरों में मैंने अपार जन समर्थन देखा है इससे मैं कह सकता हूं कि भारतीय जनता पार्टी को अपार सफलता मिलेगी। सीएम योगी (CM Yogi)  ने लखनऊ के तेलीबाग में आयोजित निकाय चुनाव को पर आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने जनता से अपील की कि परसों सुबह से मतदान प्रारंभ हो जाएगा। ऐसे में आपको पहले मतदान फिर जलपान करना होगा। आप सभी भारी संख्या में मतदान करिए क्योंकि यह आपका केवल अधिकार ही नहीं है बल्कि आपका कर्तव्य भी है।

विकास कार्यों में नहीं होगी पैसों की कमी

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि लखनऊ में नाइट सफारी बनने जा रही है। एक तरफ जहां यहां की तोप ब्रह्मोस मिसाइल देश की सीमाओं पर भारत की सुरक्षा और दुश्मनों के पसीने छुड़ाएगी वहीं दूसरी ओर आप नाइट सफारी में शेर का आनंद ले सकेंगे। यहां पर आप बंद गाड़ी में होंगे और शेर खुले में होगा। आपको देखने को मिलेगा कि जंगल में शेर कैसे रहता है।

CM Yogi

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि यह समय जाति और परिवारवाद के चक्कर में पड़ने का नहीं बल्कि जनता को बुनियादी सुविधा दिलाने वाला बोर्ड होना चाहिए। राज्य सरकार, केंद्र सरकार और स्थानीय निकाय की संस्थाओं में तारतम्यता हो तो कोई चीज नगरीय क्षेत्र में असंभव नहीं है।

आज नगरी क्षेत्र स्मार्ट सिटी में तब्दील हो रहे हैं, ट्रैफिक की ऑनलाइन मॉनिटरिंग हो रही है। सेफ सिटी के तहत पूरे नगर की सुरक्षा की मॉनिटरिंग की जा रही है। इन सभी कार्यों को और आगे बढ़ाने के लिए मैं आज आप सब से अपील करने के लिए आया हूं। लखनऊ में 110 वार्ड हैं, जो सबसे बड़ा नगर निगम है। उन्होंने कहा कि 110 वार्ड में मेजॉरिटी का अगर बोर्ड बनेगा तो उस बोर्ड में लखनऊ के विकास से जुड़े हुए हर कार्यक्रम समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ेंगे। विकास कार्य में पैसे की कोई कमी नहीं आएगी।

सपा, बसपा ने पेशेवर अपराधियों को दिया संरक्षण

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। देश और प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मेें करोड़ों लोगों को शौचालय, जनधन अकाउंट, आयुष्मान योजना का लाभ और कोरोना काल से लेकर अब तक 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन देने वाला भारत दुनिया में अकेला देश है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन ही हमारा मिशन है।

CM Yogi

हमने गरीबों को आवास, उज्ज्वला कनेक्शन, एक करोड़ 55 लाख लोगों के घरों में बिजली पहुंचाई। साथ ही 15 करोड़ लोगों को फ्री में राशन दिया जा रहा है। वहीं दीपावली और होली पर फ्री गैस सिलिंडर देने के लिए बजट अभी से अलाट कर दिया गया है। प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण, हाइवे, वन डिस्ट्रिक वन मेडिकल कॉलेज के तहत मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो रहा है।

सपा बसपा के लोग युवाओं के हाथों में तमंचे पकड़वाकर कराते थे लूटपाट: सीएम याेगी

सीएम योगी ने कहा कि सपा, बसपा ने पेशेवर माफियाओं को संरक्षण दिया। इनके द्वारा भ्रष्टाचार के नए नए कीर्तिमान स्थापित किये गये। वर्ष 2017 के पहले हमारे नगरों में शोहदो का आतंक था तो गंदगी के ढेर लगे रहते थे। उन्होंने युवाओं के हाथों में तमंचे देने का काम किया वहीं हमारी सरकार युवाओं के हाथों को टैबलेट थमा रही है, जिससे वह टेक्नोलॉजी से जुड़कर प्रदेश के विकास में अपना योगदान देंगे। आज लखनऊ में आने वाले लोग कहते हैं कि लखनऊ बदल चुका है, ये काम सपा, बसपा की सरकारों में भी हो सकता था, लेकिन ये परिवारवादी पार्टियों के हाथ से कुछ बचने नहीं पाता था।

ये रहे उपस्थित

जनसभा में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, लखनऊ के प्रभारी मंत्री, प्रदेश के वित्त और संसदीय कार्य विभाग के मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, पूर्व उपमुख्यमंत्री और लखनऊ के पूर्व महापौर डॉ. दिनेश शर्मा, विधायक राजेश्वर सिंह, एमएलसी मुकेश शर्मा आदि उपस्थित थे।

Related Post

Yogi government is preparing saplings of space scientists

अब यूपी के हर गांव का बच्चा बनेगा “शुभांशु शुक्ला”, योगी सरकार तैयार कर रही अंतरिक्ष वैज्ञानिकों की पौध

Posted by - July 7, 2025 0
लखनऊ: योगी सरकार (Yogi Government) ने प्रदेश के हर ब्लॉक के बच्चों को अंतरिक्ष वैज्ञानिक बनाने की दिशा में बड़ा…
AK Sharma

एके शर्मा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुग्गीचौरा का किया आकस्मिक निरीक्षण, मरीजों से पूछा उनका कुशलक्षेम

Posted by - January 27, 2026 0
लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने मऊ भ्रमण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुग्गीचौरा का आकस्मिक…
CM Yogi

सेमीकंडक्टर विनिर्माण बड़ा क्षेत्र, उत्तर प्रदेश को आगे बढ़कर लेना होगा लाभ: योगी

Posted by - January 17, 2024 0
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश की प्रस्तावित सेमीकंडक्टर नीति 2024 पर…