CM Vishnu Dev Sai

छत्तीसगढ़ भाजपा का सदस्यता अभियान तीन सितंबर से , मुख्यमंत्री साय बनेंगे पहले सदस्य

215 0

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान आगामी तीन सितंबर से शुरु होने जा रहा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) को छत्तीसगढ़ भाजपा का पहला सदस्य बनाएंगे। इसके बाद छह सितंबर से सभी बूथों में सदस्यता अभियान शुरू हो जाएगा।

भाजपा सूत्राे से मिली जानकारी के मुताबिक 15 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत भाजपा ने लगभग पचास लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

सदस्यता अभियान के लिए वार रुम गठित किया जा चुका है। साथ ही प्रदेश में पांच अलग-अलग कमेटी गठित की जा रही है जो इस अभियान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

अन्याय के विरुद्ध लड़ना सबसे बड़ा धर्म : मुख्यमंत्री साय

सदस्यता अभियान के लिए प्रदेश से लेकर मंडल स्तर तक पत ट्रेनिंग के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत यह बताया जा रहा है कि नया सदस्य बनाते समय किन-किन बातों का ध्यान रखा जाना है। वहीं सदस्यता बनाते समय लोगों को भाजपा की रीति-नीति भी बतानी होगी।

Related Post

Rafale

भारत पहुंची राफेल की छठी खेप, तीन राफेल बनेंगे दूसरी स्क्वाड्रन का हिस्सा

Posted by - May 6, 2021 0
नई दिल्ली। फ्रांस के मेरिग्नैक-बोर्डो एयरबेस से बुधवार शाम को उड़े तीन राफेल (Rafale) फाइटर जेट्स नॉन स्टॉप 8,000 किलोमीटर…

हरियाणा हादसा: बहादुरगढ़ में महिला प्रदर्शकारियों को ट्रक ने रौंदा, 3 की मौत

Posted by - October 28, 2021 0
बहादुरगढ़। हरियाणा के बहादुरगढ़ में बड़ा हादसा हो गया है। एक तेज रफ्तार ट्रक ने आंदोलनकारी महिला किसानों को कुचल…
Savin Bansal

रायफल फंड को डीएम ने बनाया सेवा का हथियार, एक-एक बुलेट आ रहा जरूरतमंदो के काम

Posted by - November 29, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल (Savin Bansal) सक्रिय राइफल क्लब फंड से आज 07 असहाय, अक्षम और जरूरतंद लोगों को 1.75…