CM Vishnu dev Sai

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को नवरात्रि पर्व की दी शुभकामनाएं

325 0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने गुरुवार काे प्रदेशवासियों को देवी उपासना के पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने देवी दुर्गा से सबके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है।

नवरात्रि की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में श्री साय (CM Vishnudev Sai) ने कहा है कि नवरात्रि में शक्ति स्वरूपा देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की 9 दिनों तक पूरी श्रद्धा और भक्ति-भाव के साथ पूजा की जाती है। कन्याओं को देवी स्वरुप मानकर उनको भोजन कराया जाता है।

मुख्यमंत्री (CM Vishnudev Sai) ने कहा कि नवरात्रि देवी की आराधना के साथ नारी शक्ति के सम्मान का पर्व है। छत्तीसगढ़ सरकार महिला सुरक्षा, उनके मान-सम्मान की रक्षा और उन्हें आवश्यक सेवा प्रदान करने के लिये प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति मान-सम्मान के भाव और उनके गौरव को बनाए रखने के साथ उनके विरूद्ध हिंसा के विरोध के संकल्प से ही सच्चे अर्थों में देवी पूजा सार्थक होगी।

Related Post

जस्टिस काटजू ने पूछा- ‘क्या योगा से भूखे, कुपोषित, गरीब-बेरोजगारों को भी फायदा होगा!’ बाबा रामदेव बताएं

Posted by - June 21, 2021 0
आज 7वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। इस बीच सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस रह चुके मार्कण्डेय काटजू ने योग दिवस को…
कोरोना वायरस सैम्पल जांच

कोरोना वायरस सैम्पल जांच की सुविधा अब जगदलपुर मेडिकल कालेज में भी

Posted by - March 29, 2020 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने कोरोना वायरस (कोविड-19) के सैम्पलों की जांच की सुविधा अब जगदलपुर मेडिकल कालेज में भी मुहैया…