CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री साय ने सपरिवार देखी ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म

318 0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गुरुवार की देर रात ‘द साबरमती रिपोर्ट’ (The Sabarmati Report) फिल्म देखने राजधानी के मैग्नेटो मॉल पहुंचे। इस फिल्म में 22 साल पहले गुजरात के गोधरा में हुए ट्रेन हादसे की कहानी की सच्चाई को दिखाने की कोशिश की गई है। फिल्म की डायरेक्टर एकता कपूर और फिल्म की नायिका रिद्धि डोगरा भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।

मुख्यमंत्री श्री साय (CM Vishnudev Sai) ने ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह फिल्म इसलिए भी देखी जानी चाहिए क्योंकि अतीत का अध्ययन ही हमें वर्तमान और भविष्य के बारे में बेहतर मार्गदर्शन दे सकता है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय परिवार के साथ फिल्म देखकर सिनेमा हाल से बाहर निकलते

उन्होंने (CM Vishnudev Sai) कहा कि यह फिल्म इतिहास के उस भयावह सत्य को उजागर करने का अत्यंत सराहनीय और प्रभावशाली प्रयास है जिसे निहित स्वार्थ के लिए छुपाने का प्रयास किया गया था। यह फिल्म तात्कालिक सिस्टम की उस सच्चाई को उजागर करती है, जो झूठे नरेटिव फैलाकर सत्य को दबाने का निंदित प्रयास करती थी। फिल्म दर्दनाक घटना को संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करती है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री साय (CM Vishnudev Sai) ने ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा की है। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी उनके साथ फिल्म देखने पहुंचे थे।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने काशीपुर को दी सौगात, करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

Posted by - May 15, 2023 0
काशीपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  (CM Dhami) ने यहां आयोजित कार्यक्रम में विधिवत पूजा अर्चना के साथ भाजपा…
RAHUL GANDHI

राहुल गांधी ने फिर उठाया कोरोना वैक्सीन का मुद्दा, बोले- भारत को जरूर मिलनी चाहिए फ्री में वैक्सीन

Posted by - April 29, 2021 0
नई दिल्ली। कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के बीच टीकाकरण की प्रक्रिया भी तेजी से जारी है। 1 मई से कोरोना…
CM Dhami

मोदी सरकार ने सरदार पटेल के सपनों को दिया नया आयाम: धामी

Posted by - December 2, 2025 0
साधली, गुजरात। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को साधली, बडा़ेदरा,…
CM Dhami

गौरा देवी की जन्म शताब्दी पर वन विभाग द्वारा सभी डिविजन में फलधार पौधे लगाये जाएं: सीएम धामी

Posted by - July 1, 2025 0
देहारादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड कैंपा (क्षतिपूर्ति वनीकरण निधि प्रबंधन…