CM Vishnu Dev Sai

26 हार्डकोर नक्सलियों का आत्मसमर्पण, CM साय ने बताई सरकार की नीति की सफलता

158 0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने आज दंतेवाड़ा जिले में 26 हार्डकोर नक्सलियों के आत्मसमर्पण को सरकार की नई आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति – 2025 की बड़ी सफलता बताया। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के समूल नाश के हमारे संकल्प को निरंतर सफलता मिल रही है और यह आत्मसमर्पण उसी दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

मुख्यमंत्री (CM Vishnudev Sai) ने बताया कि इस महत्वपूर्ण सफलता में नियद नेल्ला नार योजना और जिले में चल रहे लोन वर्राटू अभियान का विशेष योगदान है।

इसके साथ ही उन्होंने सुरक्षाबल के जवानों को सहृदय अभिनंदन देते हुए कहा कि उनके अथक प्रयासों से ही यह संभव हो पाया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा लाल आतंक प्रभावित गांवों को नक्सलमुक्त होने पर एक करोड़ रुपए देने की घोषणा के सकारात्मक परिणाम अब सामने आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री (CM Vishnudev Sai) ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में 31 मार्च 2026 तक वामपंथी उग्रवाद के पूर्ण खात्मे का लक्ष्य तय है, और हम उस दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं।

Related Post

CM Dhami

राज्यपाल व सीएम ने सराहा ओपन यूनिवर्सिटी का कांसैप्ट

Posted by - December 28, 2023 0
हल्द्वानी/ देहरादून: उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के अष्टम दीक्षांत समरोह में राज्यपाल (रि.) लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM…
UCC Report

उत्तराखंड सरकार ने सार्वजनिक की यूसीसी रिपोर्ट, चार भाग में हुई जारी, बस एक क्लिक पर जानें डिटेल

Posted by - July 12, 2024 0
देहरादून। हो गई है पीर पर्वत-सी पिघलनी चाहिए, इस हिमालय से कोई गंगा निकलनी चाहिए। सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा…
'कलाम अन्नक्षेत्र' सामुदायिक भोजशाला

आईईटी,लखनऊ में ‘कलाम अन्नक्षेत्र’ सामुदायिक भोजशाला भरेगी गरीबों का पेट

Posted by - April 2, 2020 0
लखनऊ। वर्तमान में कोरोना महामारी से उत्पन्न हुए संकट से निपटने के लिए डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय ने…
Cow

हनुमानगढ़ में बेजुबान पर क्रूरता, गाय के मुंह में डाला विस्फोटक, फटते ही…

Posted by - May 2, 2022 0
हनुमानगढ़: केरल (Kerala) की घटना तो आपको याद होगी जब गर्भवती हथिनी (Pregnant elephant) को विस्फोटक खिलाकर उसकी दर्दनाक हत्या…