CM Vishnudev Sai

होली खुशियों और जुड़ाव का अवसर, किसानों की समृद्धि से बढ़ा उत्साह: मुख्यमंत्री

72 0

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) आज धरसींवा विधानसभा क्षेत्र में विधायक अनुज शर्मा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए और क्षेत्रवासियों के साथ होली की खुशियाँ साझा कीं। मुख्यमंत्री ने आयोजन में आमंत्रित किए जाने पर विधायक श्री अनुज शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए सभी उपस्थितजनों को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

मुख्यमंत्री श्री साय (CM Vishnudev Sai) ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का पर्व है। यह हमें मन-मुटाव भुलाकर एक-दूसरे के साथ मिलकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि होलिका बुराई का प्रतीक है, जिसका दहन कर हमें जीवन में अच्छाई, सकारात्मकता और खुशहाली को अपनाना है तथा सबके सहयोग से छत्तीसगढ़ को विकास के पथ पर आगे बढ़ाना है।

मुख्यमंत्री (CM Vishnudev Sai) ने कहा कि इस वर्ष 4 मार्च को होली का पर्व है और इसका उत्साह अभी से दिखाई देने लगा है। उन्होंने बताया कि हाल ही में कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत किसानों के खातों में राशि अंतरित की गई है, जिससे किसानों में विशेष उत्साह है और इस बार प्रदेश में होली का पर्व और अधिक उल्लासपूर्ण माहौल में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि होली सामाजिक और पारिवारिक जुड़ाव का अवसर भी है, जो समाज में आत्मीयता और विश्वास को मजबूत करता है।

विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) द्वारा किसानों के खातों में सहायता राशि अंतरित किए जाने से किसानों में खुशी का माहौल है और वे इस वर्ष होली का त्योहार अधिक आनंद और उत्साह के साथ मना रहे हैं। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक फाग गीत प्रस्तुत कर वातावरण को उत्सवमय बना दिया, जिससे पूरा परिसर होली के रंग में सराबोर हो गया।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर विधायक मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित थे।

Related Post

Oxygen Express

लखनऊ के लिए बोकारो से रवाना हुई oxygen एक्सप्रेस, जल्दी पहुंचाने रेलवे ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर

Posted by - April 23, 2021 0
लखनऊ। कोरोना वायरस (Corona virus) की सेकेंड वेब के संक्रमण (covid 19 infection) से उत्तर प्रदेश के सरकारी के साथ…
CM Dhami

मुख्यमंत्री आज फिर रेस्क्यू अभियान का जायजा लेने धराली रवाना

Posted by - August 8, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की निगरानी और निर्देशन में आपदा प्रभावित धराली क्षेत्र में राहत और बचाव अभियान…
Lucknow University

बीएड-2020-22 की महाविद्यालय स्तर से सीधे प्रवेश की प्रक्रिया खत्म

Posted by - January 1, 2021 0
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने बीते अगस्त माह में आयोजित उप्र संयुक्त प्रवेश-परीक्षा बीएड-2020-22 (B.Ed-2020-22)  की महाविद्यालय स्तर से सीधे प्रवेश…