CM Vishnudev Sai

सीएम साय ने पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष स्वर्गीय बनवारी लाल अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि

171 0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) आज कोरबा के अग्रसेन भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष स्वर्गीय बनवारी लाल अग्रवाल की पगड़ी रस्म कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने स्वर्गीय अग्रवाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री (CM Vishnudev Sai) ने स्वर्गीय बनवारी लाल अग्रवाल की धर्मपत्नी श्रीमती पुष्पा अग्रवाल एवं उनके परिवार के लोगों से भेंट कर उन्हें ढाढस बंधाया और अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।

श्री साय (CM Vishnudev Sai) ने कहा कि स्वर्गीय श्री बनवारी लाल अग्रवाल का जीवन जनसेवा और समर्पण का प्रतीक था। उन्होंने सदैव कोरबा जिले के विकास और जनता की भलाई के लिए कार्य किया। उनकी सादगी, विनम्रता और सामाजिक संवेदनशीलता हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

सभी ने स्वर्गीय अग्रवाल के योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

इस दौरान विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, महावीर अग्रवाल, बजरंग लाल अग्रवाल, बिहारी लाल अग्रवाल, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण आदि मौजूद रहे।

Related Post

kiran mazumdar shaw

सुरक्षा और प्रभाव की चिंता छोड़ कोविड-19 वैक्सीन लगवाएंगी किरन मजूमदार शॉ

Posted by - December 9, 2020 0
नई दिल्ली। जैव-प्रौद्योगिकी क्षेत्र की मशहूर हस्ती किरन मजूमदार शॉ (kiran mazumdar shaw) ने बुधवार को कोविड-19 टीका के प्रयोग…
CM Dhami

निरंतर प्रयासों का परिणाम आज उत्तराखंड रोजगार सृजन में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल : धामी

Posted by - February 8, 2026 0
खटीमा | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने हेमवंती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में छात्र संघ द्वारा…
दिल्ली विधानसभा चुनाव

शाहीन बाग का धरना इसलिए है कि भारत दुनिया में एक ताकत के रूप में कैसे उभर रहा है?

Posted by - February 1, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की जंग में शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कूद पड़े हैं। दिल्ली…