CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित माधवराव सप्रे की जयंती पर उन्हें किया नमन

157 0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता के जनक और साहित्यकार पंडित माधवराव सप्रे की 19 जून को जयंती पर उन्हें नमन किया है। सप्रे जी का स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय (CM Vishnudev Sai) ने कहा कि सप्रे जी द्वारा रखी गई नींव पर ही आज छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता समृद्ध हो रही है।

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय और साहित्यिक चेतना को विकसित करने में भी सप्रे जी का अमूल्य योगदान रहा है। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उनकी लेखनी ने राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा दी। सप्रे जी के रचनात्मक और मूल्यपरक लेखन ने छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता को एक नई दिशा दी है।

मुख्यमंत्री (CM Vishnudev Sai) ने कहा कि सप्रे जी का व्यक्तित्व और कृतित्व साहित्यकारों और पत्रकारों सहित आम जनता के लिए भी प्रेरणादायक है।

Related Post

CM Dhami

खेल वन और ग्रीन गेम्स से उत्तराखंड बना खेल और हरित चेतना का प्रतीक: मुख्यमंत्री

Posted by - November 12, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आज महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर (देहरादून) में आयोजित अखिल भारतीय वन खेलकूद…
CM Vishnu Dev Sai

नई उद्योग नीति से प्रदेश के 65 हजार उद्यमी होंगे लाभान्वित: सीएम साय

Posted by - October 18, 2024 0
भिलाई/रायपुर। प्रदेश में राज्य स्थापना दिवस एक नवम्बर को नई उद्योग नीति शुरू की जाएगी ।इस नीति से सूक्ष्म, अति…