CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ के राजापारा स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

36 0

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) आज रायगढ़ प्रवास के दौरान राजापारा स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री साय (CM Vishnudev Sai) उत्कल सांस्कृतिक सेवा समिति, रायगढ़ द्वारा आयोजित ‘उत्कल दिवस एवं वार्षिकोत्सव स्नेह सम्मेलन’ में शामिल होने के क्रम में मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने उत्कल समाज द्वारा निर्मित प्रभु जगन्नाथ मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर झारसुगुड़ा विधायक टंकाधर त्रिपाठी, विधायक पुरंदर मिश्रा, महापौर जीवर्धन चौहान सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं उत्कल समाज के प्रमुखजन उपस्थित थे।

Related Post

best Bus service

मुंबई : बेस्ट उपक्रम कर्मचारियों को सिक्कों में दी जा रही है तनख्वाह

Posted by - April 3, 2021 0
मुंबई। बृहन्मुंबई बिजली आपूर्ति और परिवहन (BEST) के साथ बैंकिंग से जुड़े कुछ मुद्दों के कारण इसके करीब 40,000 कर्मचारियों…

WHO कोवैक्सीन को दे सकता है वैश्विक मंजूरी, एक्सपर्ट पैनल की अहम बैठक में होगा फैसला  

Posted by - October 5, 2021 0
नई दिल्ली। भारत की स्वदेशी कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन को विश्व स्वास्थ्य संगठन मान्यता दे सकता है। भारत में विकसित कोरोना वैक्सीन…