CM Vishnu dev Sai

मुख्यमंत्री साय ने खेतों में बीज का छिड़काव कर किया खेती-किसानी का शुभारंभ

321 0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) छत्तीसगढ़ राज्य की कमान संभालने के साथ साथ अपने पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी बखूबी संभाल रहे हैं। उन्होंने आज मंगलवार को अपने गृह ग्राम बगिया में मानसून की आहट को देखते हुए पुश्तैनी खेतों में खेती-किसानी की शुरूआत की। उन्होंने स्वयं एक किसान की तरह धान की बोनीे कर परंपरा का निर्वहन किया।

मुख्यमंत्री (CM Vishnudev Sai) ने परंपरा के मुताबिक पांच बार बीजों को अपने हाथों में लेकर खेतों में बिखरा दिया, इसके बाद परिवारजनों ने भी उनका अनुसरण किया। खेती-किसानी को लेकर जशपुर, सरगुजा अंचल के किसानों में ऐसी परंपरा है, जिसमें परिवार के लोग मुखिया के साथ धान की बोनी की रस्म निभाते हैं।

मुख्यमंत्री साय खेतों में बीज का छिड़काव कर खेती-किसानी का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री (CM Vishnudev Sai) खेती-किसानी का पारंपरिक परिधान पहनकर खेतों में नजर आए। उन्होंने पगड़ी लगाई और पारंपरिक वस्त्र पहना इसके बाद टोकरी में धान बीज रखे और इनकी पूजा की गई। उल्लेखनीय है कि फसल की समृद्धि की कामना के लिए बीज छिड़कने के पूर्व यह रस्म जशपुर-सरगुजा क्षेत्र में की जाती है। छत्तीसगढ़ किसानों का प्रदेश है प्रदेश का हर किसान खेती किसानी की तैयारियों में जुट गया है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री साय (CM Vishnudev Sai)  ने प्रदेश में बेहतर खरीफ फसल के लिए बीते दिनों कृषि विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक भी की। मुख्यमंत्री किसानों के सरोकार रखते हैं चूकि वे हमेशा खेती-किसानी से जुड़े रहे हैं, इसलिए उन्होंने समय पूर्व ही अधिकारियों को खाद बीज की पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश दिए।

उन्होंने (CM Vishnudev Sai) अधिकारियों को किसानों की जरूरतों के अनुरूप कृषि अदानों की व्यवस्था करने और टेक्नोलॉजी का अधिक प्रयोग करते हुए उत्पादकता बढ़ाने पर जोर दिया था।

Related Post

CM Vishnudev Sai

CM विष्णुदेव साय ने डीआरजी जवान के बलिदान होने पर जताया दुख

Posted by - January 5, 2025 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ के दक्षिण अबूझमाड़ में नक्सलियों के साथ जारी मुठभेड़ में दंतेवाड़ा डीआरजी के प्रधान आरक्षक सन्नू कारम बलिदान…
CM Bhajanlal Sharma

प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में देश की दशा और दिशा बदली: सीएम भजनलाल शर्मा

Posted by - April 22, 2024 0
अजमेर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में वर्ष…
इंटरनेट बैंकिंग

ATM, क्रेडिट-डेबिट कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग का करते हैं इस्तेमाल तो हो जाए सावधान

Posted by - December 11, 2019 0
नई दिल्ली। भारत में एटीएम, क्रेडिट कार्ट, डेबिट कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग फ्रॉड के मामले में 2018-2019 में वृद्धि दर्ज…
President Murmu and PM Modi congratulated Uttarakhand Foundation Day

राष्ट्रपति मुर्मु एवं प्रधानमंत्री मोदी ने दी उत्तराखंड स्थापना दिवस की बधाई

Posted by - November 9, 2025 0
नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Murmu) एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने रविवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस…