CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री साय ने विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

148 0

रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन से मुख्यमंत्री साय (CM Vishnudev Sai) ने गुरुवार को तीर्थयात्रा योजना के तहत विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह योजना डॉ. रमन सिंह की सरकार में शुरू हुई थी लेकिन कांग्रेस सरकार के दौरान इसे बंद कर दिया गया था। अब इसे फिर से शुरू किया गया है।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री साय (CM Vishnudev Sai) ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताया और कहा कि 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को तीर्थयात्रा का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा, “हम मोदी की गारंटी को पूरा कर रहे हैं। इस योजना में 19 प्रमुख तीर्थस्थल शामिल किए गए हैं, ताकि वे बुजुर्ग जो आर्थिक या शारीरिक कारणों से तीर्थयात्रा नहीं कर पाते, वे भी धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकें।” बुजुर्गों की देखरेख के लिए 20 अधिकारी भी उनके साथ जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री साय (CM Vishnudev Sai) ने बताया कि तीर्थयात्रा के लिए भेजी गई ट्रेन के सभी कोच एसी होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार पहले ही ‘रामलाल दर्शन योजना’ के तहत 22,000 से अधिक लोगों को तीर्थस्थलों के दर्शन करवा चुकी है। इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और रायपुर जिले के सभी विधायक भी मौजूद रहे। इस विशेष ट्रेन से रायपुर और बलौदाबाजार जिलों के 800 बुजुर्ग तीर्थयात्रा के लिए रामेश्वरम, मदुरई और तिरुपति रवाना हुए।

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने योजना को पुनः शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि साय सरकार सभी नागरिकों के सामाजिक, धार्मिक और मानसिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी बताया कि विधवा और परित्यक्ता महिलाएं भी इस योजना के तहत तीर्थयात्रा कर सकेंगी।

उन्होंने कहा, “हमारी सरकार चाहती है कि छत्तीसगढ़ का हर नागरिक अपने आराध्य के दर्शन कर सके। तीर्थयात्रा योजना आस्था और संस्कृति की सेवा का संगम है।”

Related Post

CM Vishnu Dev Sai

भ्रष्टाचार को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: सीएम विष्णुदेव

Posted by - April 1, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन ने एक निर्णायक कदम उठाते हुए नक्सल प्रभावित सुकमा, बीजापुर एवं…
CM Vishnudev Sai met Poonam Patel

बाढ़ में बही पूनम की पुस्तकें टेबलेट भी हुआ खराब, नहीं रुकेगी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी

Posted by - September 1, 2025 0
दंतेवाड़ा। सीएम विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) की पहल पर बाढ़ से प्रभावित दंतेवाड़ा की पूनम पटेल (Poonam Patel) की…
CM Vishnu Dev Sai

नए कानूनों को प्रभावी ढंग से लागू करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा छत्तीसगढ़ – विष्णु देव साय

Posted by - April 21, 2025 0
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) ने आज नई दिल्ली स्थित नॉर्थ ब्लॉक में…
CM Vishnudev Sai

बारूद फैक्टरी में हुए विस्फोट मामले की होगी मजिस्ट्रीयल जांच: सीएम साय

Posted by - May 25, 2024 0
रायपुर/बेमेतरा । बेमेतरा जिले के बोरसी गांव स्थित बारूद फैक्टरी में हुए विस्फोट (Gunpowder Factory Explosion) मामले में छत्तीसगढ़ सरकार…