CM Vishnudev Sai

पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त का निधन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया शोक व्यक्त

169 0

रायपुर/दिल्ली। छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल और भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. शेखर दत्त (Shekhar Dutt) का बुधवार को दिल्ली में निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे। बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे डॉ. दत्त को दिल्ली स्थित एम्स (AIIMS) में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त (Shekhar Dutt) के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री साय (CM Vishnudev Sai) ने कहा कि स्वर्गीय शेखर दत्त जी एक कुशल प्रशासक, दूरदर्शी नेता और देश सेवा के प्रति पूर्णतः समर्पित व्यक्तित्व थे। अपने लम्बे प्रशासनिक अनुभव और अद्भुत कार्यकुशलता से उन्होंने छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

मुख्यमंत्री श्री साय (CM Vishnudev Sai) ने कहा कि स्वर्गीय श्री दत्त का जीवन सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट जनसेवा के आदर्श मूल्यों से परिपूर्ण था। उनके निधन से देश ने एक प्रबुद्ध और कर्मठ व्यक्तित्व को खो दिया है, जिसकी भरपाई कठिन है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

डॉ. शेखर दत्त का जीवन प्रशासनिक दक्षता, राष्ट्रीय सुरक्षा में योगदान और जनसेवा के लिए जाना जाता है। उन्होंने भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय में सचिव, उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और विभिन्न उच्च पदों पर कार्य किया था। देश की सुरक्षा नीति और रक्षा संरचना के निर्माण में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है।

Related Post

CM Dhami

योजनाओं के संचालन में पारदर्शिता, जवाबदेही और विभागों के बीच आपसी समन्वय अत्यंत आवश्यक: धामी

Posted by - September 19, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय, देहरादून में राज्य स्तरीय दिशा समिति की…
गांगुली

पश्चिम बंगाल को जरुरत पड़ी तो ईडन गार्डन को क्वारंटाइन के लिए देंगे : गांगुली

Posted by - March 25, 2020 0
कोलकाता। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने कहा है कि अगर जरुरत पड़ती है। तो वह…