CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री ने ली जल संसाधन विभाग की बैठक, अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

64 0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में संचालित सभी निर्माणाधीन एवं प्रगतिरत सिंचाई परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और निर्देश दिए कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपन्न हों तथा निर्माण कार्यों की गति में तेजी लाई जाए।

मुख्यमंत्री (CM Vishnudev Sai) ने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश देते हुए कहा कि जल संसाधन परियोजनाएं प्रदेश के सर्वांगीण विकास की धुरी हैं। उन्होंने कहा कि जनता को स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता और कृषि कार्यों के लिए पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित करने हेतु सिंचाई परियोजनाओं का निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण होना अत्यंत आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी निर्माणाधीन एवं प्रगतिरत सिंचाई परियोजनाओं के कार्यों में गति लाने के स्पष्ट निर्देश दिए।

बैठक में जल संसाधन विभाग के सचिव राजेश सुकुमार टोप्पो ने मुख्यमंत्री (CM Vishnudev Sai) को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रदेश की निर्माणाधीन सिंचाई परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद सहित जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

सिंचाई परियोजनाओं में समयबद्ध प्रगति पर जोर

मुख्यमंत्री (CM Vishnudev Sai) ने स्पष्ट कहा कि । उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण निर्माण से ही किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा और प्रदेश में कृषि उत्पादन में वृद्धि संभव है। मुख्यमंत्री ने विभागीय टीम को निर्देश दिए कि परियोजनाओं की प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और सभी निर्माण एजेंसियों को गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी परियोजना में अनावश्यक विलंब न हो।

Related Post

Amitabh Bachchan

अमिताभ बच्चन ने कैटरीना की तस्वीर शेयर कर, बोले- देवी जी गहनों में, और…

Posted by - October 25, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने रविवार को बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ की दुल्हन के लिबास में…
Four died due to house wall collapse

भारी बारिश में घर की दीवार गिरी, दंपत्ति और दो बच्चों सहित चार की मौत

Posted by - June 20, 2025 0
देहरादून: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में शुक्रवार सुबह भारी बारिश के दौरान एक मकान की दीवार गिरने (Wall Collapse) से…