CM Vishnudev Sai

कांग्रेस के हाथ सीधे तौर पर अलगाववादियों देश के दुश्मनों के साथ-मुख्यमंत्री साय

130 0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने कांग्रेस के विदेशी विभाग के प्रमुख सैम पित्रौदा के चीन देश को लेकर दिए गए हालिया बयान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि कांग्रेस के हाथ सीधे तौर पर अलगाववादियों, देश के दुश्मनों के साथ है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कांग्रेस के विदेशी विभाग के प्रमुख सैम पित्रौदा को शायद देश के दुश्मनों का हाथ मजबूत करने के लिए ही रखा गया है। पित्रौदा द्वारा पहले भारतीय नस्ल को ही अपमानित करना, फिर बार-बार भारत के बारे में अलग-अलग मंचों पर दुष्प्रचार करना और देश को कमजोर करने की साजिश रचते रहना कांग्रेस की अघोषित नीति ही है।

सीएम साय ने कहा आज मंगलवार को दिए गए अपने बयान में कहा है कि अभी फिर एक विवादास्पद बयान देकर फिर वही किया गया है। सैम पित्रौदा के हर बयान के बाद उसे निजी बयान बता देना भी कांग्रेस की पहले से तय नीति है। अपने नेता से बयान दिलाकर पहले देश विरोधियों को तुष्ट कर देना और फिर भारत में उसे निजी बयान बता देना,यह साबित करता है कि कांग्रेस आज भी ‘चोर से कहो चोरी कर और गृह स्वामी से कहो जागते रह’ की अपनी पुरानी नीति पर कायम है। संबंधित देश के सत्ताधारी से कांग्रेस का आधिकारिक समझौते के कारण ही ये तमाम बयान आते हैं।

अगर सैम के बयान से सहमति नहीं है और उन्हें पार्टी से बर्खास्त नहीं किया जाता है, तो यह साबित होगा कि पार्टी आलाकमान के इशारे पर ही देश को कमजोर करने का कुचक्र रचा जा रहा है। यह निंदनीय है। इसे कतई सहन नहीं किया जा सकता।

Related Post

CRIYN

पीएम मोदी ने रायपुर में सीआरआईवाईएन का किया वर्चुअली शिलान्यास

Posted by - October 29, 2024 0
रायपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार काे राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर वर्चुअल माध्यम से छत्तीसगढ़ के रायपुर में…
CM Vishnu Dev Sai

विष्णुदेव साय ने दिया सख्त निर्देश, कमिश्नर और कलेक्टर करें नियमित प्रवास

Posted by - May 16, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने सुशासन तिहार अंतर्गत राजनांदगांव जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित…
Accelerating the development of Abujhmad is our priority: CM Vishnudev

अबूझमाड़ के विकास को गति देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

Posted by - March 20, 2025 0
रायपुर। नारायणपुर जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र अबूझमाड़ के 120 बच्चों ने गुरुवार को विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री विष्णु देव…