CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री ने जेट्रो के प्रतिनिधियों को प्रदेश में निवेश हेतु किया आमंत्रित

212 0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने अपने जापान प्रवास के दौरान टोक्यो में जापान एक्सटर्नल ट्रेड आर्गनाइजेशन (JETRO) के वरिष्ठ प्रतिनिधियों नाकाजो काज़ुया, एंडो युजी और हारा हारुनोबू से भेंट कर निवेश एवं औद्योगिक सहयोग के संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में आईटी, टेक्सटाइल्स, एयरोस्पेस, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ की अपार संभावनाओं को रेखांकित किया गया। मुख्यमंत्री ने जेट्रो के प्रतिनिधियों को प्रदेश की तेज़ी से प्रगति कर रही अर्थव्यवस्था में निवेश के नए अवसर तलाशने हेतु आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री साय (CM Vishnudev Sai) ने कहा कि छत्तीसगढ़, भारत के हृदय स्थल में स्थित एक उभरता हुआ औद्योगिक एवं निवेश गंतव्य है। राज्य सरकार पारदर्शी नीतियों, सुगम प्रक्रियाओं और मजबूत औद्योगिक आधारभूत संरचना के माध्यम से वैश्विक निवेशकों को आकर्षित कर रही है। जेट्रो प्रतिनिधियों के साथ हुई चर्चा से छत्तीसगढ़ और जापान के बीच आर्थिक सहयोग की नई संभावनाओं को बल मिलेगा।

मुख्यमंत्री (CM Vishnudev Sai) ने अपने प्रवास के दौरान राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर आयोजित ‘Deep Space – To the Moon & Beyond’ प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष विज्ञान और नवाचारों की यह समृद्ध झलक, आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में भारत सरकार के सहयोग से विकसित किए जा रहे स्पेस मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर को नई दिशा और प्रेरणा देगी।

मुख्यमंत्री साय (CM Vishnudev Sai) ने विश्वास व्यक्त किया कि जापान प्रवास से छत्तीसगढ़ को निवेश, नवाचार और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के क्षेत्र में ठोस परिणाम प्राप्त होंगे।

उन्होंने (CM Vishnudev Sai) कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार का लक्ष्य प्रदेश को न केवल औद्योगिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है बल्कि उसे अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से विश्व पटल पर एक सशक्त पहचान दिलाना भी है।

Related Post

CM Dhami

बनबसा लैंड पोर्ट परियोजना करेगी भारत और नेपाल के आपसी संबंधों को और मजबूत : धामी

Posted by - October 24, 2025 0
चंपावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को चंपावत जनपद के बनबसा स्थित गुदमी क्षेत्र में लैंड पोर्ट्स…
CM Vishnudev Sai

जांजगीर कुएं हादसे में मृतकों के परिजनों को साय सरकार ने की पांच-पांच लाख देने की घोषणा

Posted by - July 5, 2024 0
रायपुर। जांजगीर-चांपा के बिर्रा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम किकिरदा में पांच लोगों की दम घुटने से हुई मौत के…
Anand Bardhan

उत्तर रेलवे परियोजनाओं पर मुख्य सचिव की समीक्षा, कुम्भ 2027 के लिए संयुक्त ट्रैफिक प्लान के निर्देश

Posted by - January 23, 2026 0
देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) की अध्यक्षता में मण्डल रेल प्रबन्धक, उत्तर रेलवे मुरादाबाद विनीता श्रीवास्तव के साथ मुख्य…
दिल्ली हिंसा

दिल्ली हिंसा : उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सात मार्च तक बंद रहेंगे स्कूल, एग्जाम भी टले

Posted by - February 29, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली हिंसा के मद्देनजर उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल सात मार्च तक बंद रहेंगे। यह…
CM Dhami pays tribute to CDS Bipin Rawat

सीडीएस बिपिन रावत का जीवन युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा: सीएम धामी

Posted by - December 8, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को देहरादून के कनक चौक स्थित पार्क में भारत के प्रथम चीफ…