CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री साय ने बस्तर दसराहा पसरा का किया लोकार्पण

236 0

बस्तर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev) ने आज बस्तर जिले में 2 करोड़ 99 लाख 78 हजार रुपये से अधिक की लागत से बस्तर दसराहा पसरा के विकास कार्य का लोकार्पण किया।

उन्होंने (CM Vishnudev) बस्तर दशहरा से जुड़ी विभिन्न रस्मों की प्रदर्शनी और प्रतीकात्मक रथ का अवलोकन किया।

यह स्थल बस्तर की अनूठी सांस्कृतिक परंपरा और दशहरा उत्सव की समृद्ध धरोहर को संरक्षित और सुलभ बनाने का प्रयास है।

दसराहा पसरा में 75 दिवसीय दशहरा उत्सव में होने वाले मुख्य विधि विधान जिनमें पाट जात्रा, डेरी गढ़ाई, काछन गादी, रैला देवी पूजा, जोगी बिठाई, रथ परिक्रमा, बेल पूजा, निशा जात्रा, मावली परघाव, भीतर रैनी-बाहर रैनी काछन जात्रा, कुटुम्ब जात्रा एवं डोली विदाई की जीवन्त प्रतिकृति स्थापित कर जन सामान्य एवं पर्यटकों को सुलभ जानकारी देने का प्रयास किया गया है।

Related Post

CM YOGI

अब बिना टेंडर सरकारी अस्पताल खरीद सकेंगे दवाइयां और उपकरण

Posted by - April 17, 2021 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना महामारी की आपात परिस्थितियों को देखते हुए बड़ा फैसला किया है। सरकारी अस्पतालों (Government…