CM Vishnu Dev Sai

सीएम विष्णु देव साय ने महतारी वंदन हितग्राही को सौंपा पौधा

328 0

जशपुर/रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnu Dev Sai) ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान (Ek Ped Maa Ke Naam Abhiyan) के तहत जशपुर जिले में चल रहे वृहत पौध वितरण अभियान का पौधा आज मंगलवार को बंदरचुंआ की महतारी वंदन योजना की हितग्राही नीलम टोप्पो को सौंपा।

उल्लेखनीय है कि, जशपुर जिले में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृहत वृक्षारोपण के लिए महतारी वंदन योजना की हितग्राहियों को निःशुल्क पौधा वितरण किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnu Dev Sai) ने बीते विगत् माह 14 जुलाई को दुलदुला से की थी।

मुख्यमंत्री श्री साय (CM Vishnu Dev Sai) ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत जशपुर जिले में चल रहे वृहत पौध वितरण अभियान के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र भी वितरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय उपस्थित रही।

श्रीमती टोप्पो ने बताया कि, वह अपने घर के आंगन में अपनी सासु मां के नाम से यह आम का पौधा लगाएंगी। महतारी वंदन योजना को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें हर माह 1 हजार की राशि मिल रही है। पिछले माह मिली राशि से उन्होंने अपने बेटे ईशांत टोप्पो के लिए कॉपी, स्कूल बैग और पाठ्य सामग्री खरीद कर दिया, वह कक्षा 6 वीं का छात्र है।

सीएम साय के समक्ष डिजिटल एप्प ई-जादुई पिटारा की खूबियों का किया गया प्रदर्शन

उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि मैं अपने स्वयं की राशि से यह पहली बार है जब अपने बच्चे को स्कूल के लिए कुछ खरीद कर दिलवायी हूं। यह महतारी वंदन से मिली राशि से ही संभव हुआ है। महतारी वंदन की राशि का उपयोग मैं अपने दैनिक उपयोग की सामग्री क्रय करने पर व्यय करती हूं साथ ही कुछ राशि को भविष्य के लिए बचत करके रखती हूं ताकि आपात स्थिति में उस राशि का उपयोग किया जा सके।

Related Post

CM Yogi

महाराष्ट्र की तर्ज पर राजधानी लखनऊ-नोएडा में कमिश्नरी सिस्टम लागू करेगी योगी सरकार

Posted by - January 9, 2020 0
लखनऊ। महाराष्ट्र की तर्ज पर यूपी में योगी सरकार प्रशासनिक व्यवस्था में एक बड़ा प्रयोग करने जा रही है। राजधानी…

आंखे मत दिखाओ’, उपचुनाव को लेकर हो रही बैठक में आपस में ही भिड़े भाजपा के मंत्री

Posted by - July 14, 2021 0
मध्य प्रदेश में तीन विधानसभा एवं एक लोकसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा तैयारियों में जुटी…
Anand Bardhan

नंदादेवी राजजात यात्रा मार्गों एवं पड़ावों को दुरूस्त कराए जाने के लिए तत्काल कार्यवाही शुरू की जाए: मुख्य सचिव

Posted by - September 25, 2025 0
देहरादून : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में वर्ष 2026 में आयोजित होने…