CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 142 वर्षों बाद दी ऐतिहासिक सौगात

213 0

जांजगीर। सुशासन तिहार के तहत ‘संवाद से समाधान’ की भावना के साथ आकस्मिक दौरे पर जांजगीर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) ने जिलेवासियों को 142 वर्षों बाद एक ऐतिहासिक सौगात दी। उन्होंने नव-निर्मित तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। अंग्रेजी शासन काल में वर्ष 1883 में बना पुराना तहसील भवन अब इतिहास बन गया है, और उसकी जगह 4 करोड़ 21 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नया भवन जनता को समर्पित किया गया है।

मुख्यमंत्री (CM Vishnu Dev Sai) ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि आमजन तक सेवाओं की सरल, सहज और सुगम पहुँच सुनिश्चित हो, और यह नवीन तहसील कार्यालय उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि इस भवन से क्षेत्र के 54 गांवों और 24 पटवारी हल्कों के नागरिकों को राजस्व से जुड़ी सभी सेवाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी।

नवीन तहसील भवन में प्रशासनिक और न्यायिक कार्यों के कुशल संचालन के लिए आवश्यक समस्त सुविधाएं विकसित की गई हैं। इसमें लोक सेवा केंद्र के माध्यम से जाति, निवास, आय प्रमाण-पत्र जैसी सेवाएं प्रदान की जाएंगी, वहीं आवक-जावक शाखा में दस्तावेजों का नियमानुसार प्रेषण और आवाज सुनिश्चित किया जाएगा।

न्यायालयीन दस्तावेजों के संधारण के लिए नजीर शाखा, निर्वाचन से संबंधित कार्यों के लिए निर्वाचन शाखा, भूमि व राजस्व अभिलेखों के लिए कानूनगो शाखा तथा राजस्व वसूली और आर्थिक प्रबंधन के लिए मालजमादार कक्ष की स्थापना की गई है।

साथ ही, कार्यालय भवन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी, तहसीलदार, अतिरिक्त तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार के प्रशासनिक और न्यायिक कार्यों के लिए सर्वसुविधायुक्त कक्ष बनाए गए हैं।

Related Post

13वीं काप

भारत में यह पहली बार 13वीं काप का आयोजन, 130 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे

Posted by - February 16, 2020 0
अहमदाबाद। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के तहत वन्य जीव संरक्षण की दिशा में आयोजित काप-13 सम्मेलन की महात्मा मंदिर में…
PM Modi

पीएम मोदी ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ती कीमतों पर इन राज्यों से किया आग्रह

Posted by - April 27, 2022 0
नई दिल्ली: कोविड (Covid) की संभावित चौथी लहर को लेकर मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi)…
CM Dhami

देवभूमि के साथ-साथ उद्योगों की भूमि भी बन रहा है उत्तराखंड: सीएम धामी

Posted by - September 23, 2022 0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को लघु उद्योग भारती के उत्तराखण्ड उद्यमी व श्रमिक सम्मान समारोह…
CM Vishnudev Sai

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश व प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर पदक जीतना गौरवान्वित करने वाला: सीएम साय

Posted by - February 27, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) से आज मंगलवार को यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में वर्ल्ड कराटे…
Kedarnath Dham

बाबा केदार के दर्शनों को उमड़े भक्त, चौथे दिन ही आंकड़ा एक लाख पार

Posted by - May 6, 2025 0
उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। केदारनाथ (Kedarnath Dham) में चौथे दिन दर्शनार्थियों का आंकड़ा एक…