CM Vishnu Dev

सीएम विष्णु देव साय ने 151 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी

137 0

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय vने कहा कि प्रदेश के कोने-कोने तक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। भरोसेमंद चिकित्सा सुविधा आमजन तक पहुंचाने की दिशा में उठाया गया कदम ऐतिहासिक है। मुख्यमंत्री ने आज अपने निवास परिसर से मैदानी स्वास्थ्य अमले के लिए 151 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न जिलों के लिए रवाना किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इन वाहनों के माध्यम से बस्तर और सरगुजा क्षेत्र के सुदूर अंचलों में भी लोगों को समय पर प्रभावी उपचार मिल सकेगा। यह ‘स्वस्थ छत्तीसगढ़’ की दिशा में एक सशक्त पहल सिद्ध होगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध निरीक्षण और निगरानी को भी गति मिलेगी।

समय पर होगा सबका इलाज-सीएम (CM Vishnu Dev Sai) 

मुख्यमंत्री (CM Vishnu Dev Sai) ने कहा कि जिला और विकासखंड स्तर पर कार्यरत अधिकारियों एवं मैदानी स्वास्थ्य कर्मियों के लिए उपलब्ध कराए जा रहे वाहनों से नियमित निरीक्षण, स्वास्थ्य शिविरों की निगरानी, दूरस्थ अंचलों तक त्वरित पहुंच और आपातकालीन परिस्थितियों में समयबद्ध हस्तक्षेप संभव हो सकेगा। इससे राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों का संचालन अधिक प्रभावी और गतिशील होगा तथा राज्य में स्वास्थ्य सेवा वितरण प्रणाली और अधिक सक्रिय, उत्तरदायी और परिणामोन्मुखी बनेगी। यह पहल प्रदेश के संपूर्ण स्वास्थ्य तंत्र को गति देने का कार्य करेगी।

मुख्यमंत्री (CM Vishnu Dev Sai) ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों को ये वाहन चरणबद्ध रूप से उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रथम चरण में बस्तर और सरगुजा संभाग के 12 जिलों को ये वाहन भेजे जा रहे हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि शीघ्र ही प्रदेश में 851 नवीन एंबुलेंस सेवाएं शुरू की जाएंगी, जिनमें से 375 एंबुलेंस 108 आपातकालीन सेवाओं के लिए, 30 एंबुलेंस ग्रामीण चलित चिकित्सा इकाइयों के लिए तथा 163 मुक्तांजली शव वाहन निःशुल्क सेवा के अंतर्गत दी जाएंगी।

जनजातीय समुदायों के उत्थान का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री (CM Vishnu Dev Sai) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनजातीय समुदायों के उत्थान हेतु समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री जन मन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए 30 एंबुलेंस की व्यवस्था भी शीघ्र की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब वर्षा ऋतु जैसे चुनौतीपूर्ण समय में भी राज्य सरकार घर-घर स्वास्थ्य सेवा पहुँचाने के अपने संकल्प को पूरी तत्परता से पूर्ण कर सकेगी। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी और इस दिशा में निरंतर प्रतिबद्धता दोहराई।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार पूरी क्षमता के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर कार्यरत है। उन्होंने स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत बनाने हेतु सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी तथा मैदानी स्वास्थ्य अमले को इस विशेष सौगात के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर सीजीएमएससी के अध्यक्ष दीपक म्हस्के, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज, स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया, आयुक्त डॉ प्रियंका शुक्ला सहित बड़ी संख्या में अधिकारीगण एवं गणमान्यजन उपस्थित थे।

Related Post

CM Vishnudev Sai

306 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा मेडिकल कॉलेज, सीएम विष्णु देव साय ने किया भूमिपूजन

Posted by - December 13, 2025 0
आज शुक्रवार कबीरधाम जिले को एक बड़ी सौगात मिली है। जिले के पहले सरकारी मेडिकल कॉलेज (Kabirdham Medical College) के…

दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित, TMC ने भाजपा पर लगाया दूसरों के घरों में झांकने का आरोप

Posted by - July 20, 2021 0
पेगासस जासूसी मामले पर संसद के दोनों सदनों राज्यसभा और लोकसभा में विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। कार्यवाही शुरू होने…
RAJ THACKERY

राज ठाकरे बोले- अनिल देशमुख तुरंत इस्तीफा दें, केंद्र सरकार से की जांच की मांग

Posted by - March 21, 2021 0
मुंबई । एंटीलिया मामले और पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के लेटर बम ने महाराष्ट्र की राजनीति में उथल-पुथल…
Buransh

उत्तराखंड: संस्कृ़ति में रचे बसे बुरांश से भगवान शिव खेलते हैं होली

Posted by - March 28, 2021 0
देहरदून। उत्तराखंड का राज्य वृक्ष बुरांश देवभूमि की लोक संस्कृति में रचा बसा है। इसे भगवान आशुतोष का प्रिय पुष्प…
CM Dhami

सीएम धामी ने गुप्तकाशी पहुंच कर लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा

Posted by - April 24, 2023 0
गुप्तकाशी। मुख्यमंत्री (CM Dhami)  के सोमवार को सायं गुप्तकाशी पहुंचे। वे कल यानी मंगलवार को भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने…