CM Vishnu Dev Sai

छत्तीसगढ़ के विनोद कुमार शुक्ल को ज्ञानपीठ पुरस्कार, सीएम विष्णु देव साय ने दी बधाई

143 0

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) ने छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित साहित्यकार, उपन्यासकार एवं कवि विनोद कुमार शुक्ल को ज्ञानपीठ पुरस्कार सम्मान की घोषणा पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

उन्होंने इसे छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत गौरव का क्षण बताया और कहा कि शुक्ल जी ने छत्तीसगढ़ को भारत के साहित्यिक मानचित्र पर गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री साय (CM Vishnu Dev Sai) ने कहा कि विनोद कुमार शुक्ल का साहित्य विचारों और संवेदनाओं का अद्वितीय संगम है, जो जनमानस को छूता है। उनकी रचनाओं में गहराई, मौलिकता और मानवीय सरोकारों की झलक मिलती है। उनका रचना संसार छत्तीसगढ़ की माटी की खुशबू को भारत के कोने-कोने में पहुँचाता है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ज्ञानपीठ जैसे प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित होना न केवल उनके सृजन की पहचान है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक एवं साहित्यिक वैभव की भी मान्यता है। मुख्यमंत्री साय ने उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है।

Related Post

CM Dhami

करोड़ों राजनीतिक कार्यकर्ताओं के प्रयासों से भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी: सीएम धामी

Posted by - April 6, 2025 0
देहारादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को देहरादून में भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा )…
Dharmendra Pradhan

विद्वानों की भूमि है देवभूमि उत्तराखण्ड: धर्मेन्द्र प्रधान

Posted by - October 16, 2022 0
देहारादून। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री  धर्मेन्द्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) एवं मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास…