cm trivendra singh rawat

सत्ता परिवर्तन के सवाल पर बोले त्रिवेंद्र, कहा- नेतृत्व से मिलने आया हूं

1014 0
दिल्ली/देहरादून। दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत (cm trivendra rawat) सत्ता परिवर्तन की चल रही अटकलों से बेखबर और बेपरवाह नजर आए। जब पत्रकारों ने उनसे इस बावत सवाल किया तो सीएम ने पहले महिला दिवस पर बधाई देने की बात कही।

 उत्तराखंड में सत्ता परिवर्तन की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत दिल्ली पहुंचे हैं। दिल्ली पहुंचते ही मीडिया ने उनसे इसी को लेकर सवालों की बौछार कर दी लेकिन राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी त्रिवेंद्र रावत ने पत्रकारों से ही कह दिया कि आप क्या चला या दिखा रहे हैं मुझे नहीं पता लेकिन मैं दिल्ली में अपने नेतृत्व से मिलने आया हूं। मैंने नेतृत्व से मिलने का समय मांगा है। मुझे जब समय मिलेगा तो मुलाकात होगी।

इस दौरान पहले सीएम त्रिवेंद्र ने महिला दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि मैं सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देता हूं। हमारी महिलाएं सशक्त हों और समाज में सामाजिक और आर्थिक भूमिका में समानांतर खड़ी हों।

सीएम ने कहा कि हमने उत्तराखंड में महिलाओं को लेकर दो बड़े कानून बनाए हैं। सीएम ने इस दौरान घस्यारी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए किए गए काम गिनाए। उन्होंने कहा कि हमने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशाओं को 10-10 हजार रुपए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से देने की घोषणा की। महिला समूहों को 15-15 हजार रुपए देने की व्यवस्था की है। सभी महिला मंगल दलों को 15-15 हजार रुपए देने की घोषणा की है।

पढ़ें- क्या उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार से नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर लगेगा विराम?

आखिर में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड में राजनीतिक उथल-पुथल के बारे में किए गए सवाल का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मीडिया क्या चला या दिखा रहा है मुझे नहीं मालूम। मैं तो अपने नेतृत्व से मिलने आया हूं। मैंने उनसे समय लिया है। वो मुझे समय देंगे तो मैं उनसे मिलूंगा। जब उनसे पूछा गया कि कई और मंत्री और विधायक दिल्ली आए हैं तो मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग दिल्ली आते रहते हैं।

पत्रकार जब सीएम त्रिवेंद्र से बात कर रहे थे तो मुख्यमंत्री बेफिक्र नजर आ रहे थे। राजनीतिक सवालों के जवाब देने से पहले उन्होंने महिला दिवस पर बात करने को प्राथमिकता दी। सीएम त्रिवेंद्र ने महिला दिवस पर जहां मीडिया को 3 मिनट तक जवाब दिया। वहीं सत्ता परिवर्तन के सवाल पर वो सिर्फ 11 सेकंड का जवाब देकर चले गए।

सीएम की पार्टी नेतृत्व के साथ है मीटिंग

दिल्ली में आज शाम को पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक भी है। बैठक में इस बात पर फैसला होगा कि उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन किया जाए या फिर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को आगामी चुनाव तक बरकरार रखा जाए। इससे पहले सीएम त्रिवेंद्र की पार्टी नेतृत्व के साथ मुलाकात होगी. सीएम नेतृत्व को राज्य के ताजा हालात के बारे में बताएंगे।

Related Post

CM Yogi

छात्रवृत्ति से वंचित नहीं रहेगा प्रदेश का कोई भी छात्रः सीएम योगी

Posted by - October 17, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने दीपावली के ठीक पूर्व प्रदेश के छात्र-छात्राओं को बड़ी सौगात देते हुए दशमोत्तर…
CM Dashboard

सीएम डैशबोर्ड से समग्र विकास की दिशा में तेजी से बढ़ रहा सीएम योगी का उत्तम प्रदेश

Posted by - August 10, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पिछले आठ वर्षों से समग्र विकास की दिशा में…
CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी की दो टूक- आमजन के कार्यों में अनदेखी कतई बर्दाश्त नहीं

Posted by - June 6, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद गुरुवार को फिर से ‘जनता दर्शन’…
pm modi with sister p niveda

टीका लगने के बाद नर्स से बोले PM मोदी- लगा भी दी और पता भी नहीं चला

Posted by - March 1, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कोविड-19 टीके की पहली खुराक ली।वैक्सीन…

महाराष्ट्र: विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी मैदान में उतरे आदित्य ठाकरे, दाखिल किया नामांकन

Posted by - October 3, 2019 0
मुंबई। शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी मैदान में उतर चुके…