CM Sai, Rajnath Singh

सीएम साय ने सपरिवार किया राजनाथ सिंह का स्वागत

480 0

रायपुर। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुँचे। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मुख्यमंत्री निवास रायपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) एवं उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय ने आत्मीय स्वागत किया।

मुख्यमंत्री साय (CM Vishnudev Sai) ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) को शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका अभिनन्दन किया।

केंद्रीय रक्षा मंत्री का माना एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री साय ने किया स्वागत

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद सुनील सोनी, उप मुख्यमंत्री द्वय विजय शर्मा, अरुण साव, विधायक किरण सिंह देव, विधायक अजय चंद्राकर, विधायक राजेश मूणत, प्रियंवदा सिंह जूदेव, रोहित चाहर एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Related Post

Keshav Maurya

यूपी में शिक्षा व्यवस्था की बदलेगी सूरत! डिप्टी सीएम का ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

Posted by - January 28, 2026 0
लखनऊ। आज नेता सदन विधान परिषद एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) की अध्यक्षता में विधान परिषद कक्ष संख्‍या…
CM Yogi

सीएम योगी ने अफसरों से कहा – हर समस्या का समाधान सुनिश्चित कराएं

Posted by - July 11, 2025 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में ‘जनता दर्शन’ किया। इस…