CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय ने अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती एवं स्वामी सदानंद सरस्वती के किए दर्शन

407 0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) आज सोमवार सुबह रायपुर के बोरियाकला स्थित शंकराचार्य आश्रम पहुंचकर ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य जगदगुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती तथा शारदा पीठ के शंकराचार्य जगद्गुरु स्वामी सदानंद सरस्वती के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। स्वामी राजिम कुंभ के संत समागम में भाग लेने छत्तीसगढ़ पहुंचे हुए हैं। इसके अलावा वे प्रदेश में होने वाले अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री साय (CM Sai) ने स्वामी को राजिम कुंभ आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस बार राजिम कुंभ कल्प का आयोजन बहुत भव्य तरीके से किया जा रहा है। देश भर से यहां संत समागम हुआ है। छत्तीसगढ़ के लोग बड़े भाग्यशाली हैं कि उन्हें आपका आशीर्वाद इस मौके पर मिला है।

मुख्यमंत्री साय (CM Sai) ने स्वामी से कहा कि राजिम कुंभ के माध्यम से संत समागम का उद्देश्य पूरा हो रहा है जिससे सनातन परंपरा के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ेगी।

शंकराचार्य ने इस मौके पर मुख्यमंत्री (CM Sai)  को आशीर्वाद दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए जिस तरह से राजिम कुंभ में तैयारी की गई है और संत समागम हुआ है उससे निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ में आध्यात्मिक वातावरण और उन्नत होगा।

सीएम विष्णुदेव साय बोले- 140 करोड़ भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का परिवार हैं

भगवान श्री राजीव लोचन जी और कुलेश्वर महादेव जी की पुण्य भूमि संगम नगरी राजिम में यह सुंदर आयोजन हो रहा है इससे निश्चित रूप से श्रद्धालुओं के लिए उत्साहपूर्ण वातावरण बना है। इस मौके पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा भी मौजूद रहे।

Related Post

CM Vishnudev Sai

सीएम साय ने शक्ति वंदन अभियान के तहत स्वच्छता दीदियों को किया सम्मानित

Posted by - March 7, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित दुर्गा मैदान में गुरुवार को आयोजित शक्ति…
shakshi maharaj

साक्षी महाराज के विवादित बोल, कहा- इस्लाम में नहीं मिलेगा ‘ज्ञानवापी’ शब्द

Posted by - April 10, 2021 0
हरिद्वार। उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj) दो दिन से कुंभ नगरी हरिद्वार में हैं। आज निर्मल अखाड़े की…
Mission Niramaya:

मिशन निरामया: के अंतर्गत नर्सिंग एवं पैरामेडिकल संस्थानों की तय की जाएगी रेटिंग

Posted by - November 24, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को दुरुस्त रखने और भविष्य में और अधिक कार्यबल तैयार करने के उद्देश्य से…