CM Vishnudev Sai

नन्हीं बच्ची इनाया के साथ आत्मीय पल को मुख्यमंत्री साय ने किया साझा

425 0

रायपुर। ओडिशा प्रवास से रायपुर लौटने के बाद शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) की पुलिस ग्राउंड हेलीपैड में एक नन्हीं बच्ची से मुलाकात हुई। उन्होंने जब बच्ची का नाम पूछा तो उसने अपना नाम इनाया बताया। कवर्धा से आई इस बच्ची ने हैलीकाप्टर में घूमने की इच्छा ज़ाहिर की तो सीएम साय ने मुस्कुराकर कहा कि अभी शाम हो रही है आपको ज़रूर घूमाने ले जायेंगे। दोनों के बीच बहुत ही भावपूर्ण संवाद को देखकर वहां मौजूद सभी लोग मुस्कुराने लगे। बच्ची अपने परिजनों के साथ वहाँ हेलीकॉप्टर देखने आई थी।

साय (CM Sai) ने शनिवार को बच्ची के साथ हुए आत्मीय संवाद को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा करते हुए लिखा है कि –

उन नन्हें-नन्हें कदमों की बात कुछ और थी

उस नन्ही सी दोस्त से मुलाकात की बात ही कुछ और थी

साय (CM Sai) ने लिखा कि शुक्रवार को शाम ढले ओडिशा से तीन जन सभाओं के बाद रायपुर के पुलिस हेलीपैड ग्राउंड पहुंचा तो नन्हीं सी बच्ची इनाया से मुलाकात हो गई। सुनहरी धूप सी खिली बच्ची को कौतूहल से हेलीकाॅप्टर निहारता देखकर खुद को उसके पास जाने से न रोक सका। तुतलाती जुबान से उसके मुख से निकले मिश्री जैसे शब्दो ने तो जैसे दिन भर की थकान को ही परे धकेल दिया। हालांकि शाम होने की वजह से हेलीकाॅप्टर में उड़ने की उसकी इच्छा तो पूरी न कर सका पर बिटिया से इसका वादा जरूर किया है। बाल मनुहार के साथ यह आत्मीय पल आप सभी के संग साझा करते हुए वात्सल्य से भरा महसूस कर रहा हूं।

उल्लेखनीय है कि, विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) का नन्हें बच्चों के प्रति प्रेम किसी से छुपा नहीं है। इससे पहले भी उन्होंने अपने नाती वेदांश के साथ हुए संवाद को सोशल मीडिया में साझा किया था। जिसके व्यूअर्स की संख्या इंस्टाग्राम पर 40 लाख को छूने जा रही है।

Related Post

CM Yogi

डेयरी सेक्टर की बेहतरी के लिए पशुचारा और नस्ल सुधार दोनों महत्वपूर्ण: सीएम योगी

Posted by - November 6, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के डेयरी सेक्टर को बड़ा औद्योगिक स्वरूप देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के प्रयासों को बड़ी…

पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी के खिलाफ बीजेपी नेता आकाश सक्सेना दर्ज कराया राजद्रोह केस !

Posted by - September 6, 2021 0
यूपी के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी के खिलाफ अर्मायदित शब्दों का प्रयोग करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज हुई। बीजेपी…
CM Yogi

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार काशी आ रहे प्रधानमंत्री, हो अभूतपूर्व स्वागत: सीएम योगी

Posted by - February 14, 2024 0
वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लोकार्पित और शिलान्यास होने वाले विकास कार्यों को परखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
Vidyanjali Portal

विद्यांजलि पोर्टल से परिषदीय विद्यालय का हो रहा ‘कायाकल्प’

Posted by - August 14, 2022 0
लखनऊ। बच्चों को अच्छी शिक्षा एवं अन्य शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराना योगी सरकार की प्राथमिकताओं में रहा है। साथ ही परिषदीय…
CS Upadhyay

संविधान के अनुच्छेद 348 में संशोधन नहीं तो दिल्ली कूच करेंगे दो करोड़ लोग: चंद्रशेखर उपाध्याय

Posted by - November 24, 2023 0
लखनऊ/ देहरादून।  भारतीय संविधान के अनुच्छेद 348 में संशोधन के लिए चल रहे अभियान ‘हिन्दी से न्याय’ (Hindi se Nyay)…