CM Vishnu dev Sai

सीएम साय ने सपरिवार अपने निवास परिसर में रोपा नीम, रुद्राक्ष और चीकू का पौधा

349 0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) ने आज बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय एवं परिवार जनों के साथ अपने निवास परिसर में चीकू, नीम और रुद्राक्ष का पौधा रोपा।

उन्होंने (CM Sai) इस अवसर पर प्रदेशवासियों से अपने घरों में और आस-पास पौधा लगाने और पौधों को जीवित रखने की जिम्मेदारी लेने की अपील की।

मुख्यमंत्री साय (CM Sai) ने कहा कि आने वाले मानसून में ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करें और अपने घर, आसपास के परिवेश, गांव और शहरों और जंगलों को खूब हरा-भरा बनाएं।

सीएम साय ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री (CM Sai) ने कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण के संरक्षण के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इस अवसर पर डीएफओ लोकनाथ पटेल, एसडीओ व्ही. एन. मुखर्जी एवं मुख्यमंत्री निवास के अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Related Post

Amrit Abhijat

घरों में पाले जाने वाले विदेशी नस्लों के श्वानों का पंजीकरण अनिवार्य: अमृत अभिजात

Posted by - December 20, 2022 0
लखनऊ। उच्चतम न्यायालय के आदेशों के क्रम में प्रदेश सरकार ने समस्त नगर निकायों में श्वान वंशीय पशुओं से सम्बंधित…
Suresh Khanna

यूपी की पहली आर्थिक समीक्षा सदन में पेश, 8 वर्षों में दोगुनी से अधिक हुई प्रदेश की अर्थव्यवस्था

Posted by - February 9, 2026 0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना (Suresh Khanna ) ने सोमवार को विधानमंडल…