CM Vishnudev Sai

सीएम साय ने शक्ति वंदन अभियान के तहत स्वच्छता दीदियों को किया सम्मानित

363 0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित दुर्गा मैदान में गुरुवार को आयोजित शक्ति वंदन अभियान में शामिल हुए। इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक पुरंदर मिश्रा, जनप्रतिनिधि गण एवं बड़ी संख्या में स्वच्छता दीदी भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश में प्राचीन काल से ही नारियों का सम्मान हो रहा है। वेदों में भी कहा गया है जहां नारियों की पूजा होती है, वहां भगवान का वास होता है। मनोकामना की पूर्ति के लिए नारी शक्तियों की आराधना की जाती है।

शक्ति वंदन अभियान में नारी शक्ति का सम्मान करते मुख्यमंत्री साय।

जैसे शक्ति प्राप्त करने के लिए माँ दुर्गा, वैभव- धन सम्पदा के लिए माता लक्ष्मी और ज्ञान की प्राप्ति के लिए माता सरस्वती की आराधना की जाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को सम्मान देने के लिए देश के शीर्ष पद पर द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति के रूप में विराजित किया।

मुख्यमंत्री (CM Sai) ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उज्जवला योजना जैसी विभिन्न योजनाएं प्रारंभ की है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने स्वच्छता दीदियों को सम्मानित किया, साथ ही प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के चयनित लाभार्थियों को चेक वितरित किया।

Related Post

CM Vishnudev Sai

भाजपा विकास करती है, ठगने का काम करती है कांग्रेस: सीएम साय

Posted by - April 26, 2024 0
रायपुर/मस्तूरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार ने आदिवासी एवं अनुसूचित बाहुल्य क्षेत्रों के हितों की सदैव चिंता की है।…
CM Bhajanlal

कार्यकर्ता चिंता ना करें, आपका काम कैमरे की नजर में हैं, आपकी चिंता हम करेंगे: सीएम भजनलाल

Posted by - March 21, 2024 0
कोटा। भारतीय जनता पार्टी के कोटा कलस्टर की तीनों लोकसभा सीटों यथा कोटा, झालावाड़ और भीलबाड़ा के सूचीबद्ध कार्यकर्ताओं की…
CM Dhami

राजस्व प्राप्ति के लिए हर माह विभाग की जाएगी समीक्षा: सीएम धामी

Posted by - May 23, 2023 0
देहारादून। विभागों को राजस्व प्राप्तियों के लिए प्रत्येक माह का जो लक्ष्य मिला है, सभी विभाग उस लक्ष्य को हासिल…
PM Modi

देवभूमि के परिवारजनों से आज फिर मिलेंगे प्रधानमंत्री मोदी, चुनावी रंग करेंगे गाढ़ा

Posted by - April 11, 2024 0
देहरादून। लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत पक्का करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) आज…