CM Vishnudev Sai

CM साय ने मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की बस को झंडी दिखाकर किया रवाना

344 0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) ने आज गुरुवार काे शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां बम्लेश्वरी के दर्शन लाभ के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के बस को मुख्यमंत्री निवास से झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री (CM Sai) ने नवरात्रि के शुभ मौके पर इस पावन यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी। सभी श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री (CM Sai) को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। मां बम्लेश्वरी के जयकारे और भजन-कीर्तन के साथ यह यात्रा शुरू हुई।

उल्लेखनीय है कि मां काली अन्नदान भंडारा समिति द्वारा श्रद्धालुओं को पिछले 09 वर्षों से लगातार नवरात्रि के पावन मौके पर मां बम्लेश्वरी धाम की निःशुल्क यात्रा कराई जाती है। इस वर्ष भी आगामी 5 दिनों तक रोजाना चार बसों के माध्यम से श्रद्धालुओं को मां बम्लेश्वरी दर्शन के लिए भेजा जा रहा है।

इस मौके पर संजय श्रीवास्तव और मां काली अन्नदान भंडारा समिति के अध्यक्ष दीपक भारद्वाज मौजूद रहे।

Related Post

गडकरी

एनसीपी-कांग्रेस-शिवसेना अवसरवाद का गठबंधन, इससे हिंदुत्व को हुआ नुकसान : गडकरी

Posted by - November 22, 2019 0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने पर कहा है कि अगर शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस की…
Food Processing Industry

किसानों, महिलाओं और उद्यमियों के लिए खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में बड़े अवसर

Posted by - March 17, 2025 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) द्वारा लागू की गई खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति-2023 (Food Processing Industry Policy) राज्य के आर्थिक…
Teerath Singh Rawat

CM तीरथ ने पीएम मोदी को माना ‘भगवान’, जानें ऐसा क्यों कहा

Posted by - March 15, 2021 0
हरिद्वार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह  (CM Tirath Singh Rawat) रावत रविवार को एक कार्यक्रम में हरिद्वार गए थे। उन्होंने अपने…