CM Vishnudev Sai

सीएम साय ने सिकलसेल से जूझ रहे आयुष और आरूषि की सहायता के लिए बढ़ाया हाथ

248 0

रायपुर। सिकल सेल की गंभीर बीमारी से जूझ रहे दो मासूम बच्चों को बीमारी से राहत दिलाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) ने पहल की है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की चिरायु शाखा पीड़ित बच्चों के स्वास्थ्य की जांच में जुटी है।

जिले के कांसाबेल तहसील के खूंटीटोली की निवासी दुर्गावती चौहान अपने दोनों बच्चे आयुष चौहान 5 वर्ष और आरूषि चौहान 2 वर्ष को लेकर बगिया स्थित सीएम कैम्प पहुंची थी। यहां उन्होनें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) को बताया कि उनके दोनाें बच्चे सिकलसेल से पीड़ित हैं। उन्हें लगातार दवा और रक्त की जरूरत पड़ती है। लेकिन आर्थिक तंगी की वजह से, इलाज में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सीएम साय (CM Sai) ने दुर्गावती की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए, सीएमएचओ डॉ. आर.एस. पैंकरा को पीड़ित बच्चों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिए है।

शक्ति वंदन अभियान में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय

चिरायु के नोडल अधिकारी डॉ. अरविन्द रात्रे ने बताया कि, सिकलसेल जन्म से होने वाली अनुवांशिक बीमारी है। उन्होनें बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश का पालन करते हुए सिकलीन पीड़ित दोनों बच्चों को सभी प्रकार की सहायता उपलब्ध कराया जा रहा हैं। रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।

सिकलसेल उन्मूलन अभियान जोरों पर

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सिकलसेल मुक्त भारत बनाने के लिए केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंर्तगत जिले में सिकलसेल की जांच की जा रही है। उन्होनें बताया कि सिकलसेल से जूझ रहे मरीजों को प्राथमिक राशन कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र उपलब्ध करा, सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। बच्चों को रक्त की जरूरत होगी तो उन्हें तत्काल उपलब्ध कराया जाएगा।

Related Post

CM Yogi

सीएम योगी का बड़ा एक्शन, भ्रष्टाचार मामले में उन्नाव के डीएम देवेंद्र पांडेय सस्पेंड

Posted by - February 22, 2020 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। इसी क्रम में उन्नाव के डीएम…
death by corona

सरस्वती मेडिकल कॉलेज में एक साथ नौ संक्रमितों की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा

Posted by - April 21, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उन्नाव स्थित सरस्वती मेडिकल कॉलेज (Saraswati Medical College) में बुधवार को कोरोना से नौ लोगों की…
CM Dhami

अतिवृष्टि के कारण सड़कों के बाधित होने की स्थिति में उन्हें शीघ्र सुचारु करें: सीएम धामी

Posted by - August 4, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को वर्चुअल माध्यम से जुड़े सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश…