CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री साय ने आकाशीय बिजली गिरने से सात ग्रामीणों की मृत्यु पर दुःख प्रकट किया

320 0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) ने बलौदाबाजार जिले के मोहतरा गांव में रविवार शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आने से सात ग्रामीणों की मृत्यु और तीन लोगों के घायल होने की घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया है।

मुख्यमंत्री साय (CM Sai) ने रविवार की देर शाम काे जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा कि बलौदाबाजार जिले के मोहतरा गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से सात ग्रामीणों की मृत्यु और तीन लोगों के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मृतकों के परिजनों को तत्काल सहायता राशि दी गई।

जिला प्रशासन द्वारा घायलों को त्वरित इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रशासन को बेहतर इलाज की व्यवस्था करने और अन्य आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

एसडीएम ने आज साेमवार काे जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम मोहतरा में आकाशीय बिजली गिरने से सुरेश साहू, संतोष साहू, पप्पू साहू, पोखराम विश्वकर्मा, थानेश्वर साहू, देवदास, विजय साहू की मौत हो गई। पोस्टमार्टम पश्चात शवों को परिजनों को सौप दिया गया है।

बिजली गिरने से चेतन साहू, बिंदराम साहू और बिशंभर साहू घायल हुए हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है। राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्रत्येक मृतक के परिजन को चार-चार लाख रुपये सहायता राशि दी जाएगी।

Related Post

CM Dhami

किच्छा क्षेत्र के ऐतिहासिक विकास कार्य भविष्य में मील के पत्थर साबित होंगे : मुख्यमंत्री

Posted by - October 13, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने रविवार को किच्छा खुरपियां फार्म में अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र…
chattisgarh budget

छत्तीसगढ़ के लिए ₹1.72 लाख करोड़ का बजट पेश, समावेशी विकास और भविष्य की तैयारी पर फोकस

Posted by - February 24, 2026 0
छत्तीसगढ़ | 24 Feb 2026 छत्तीसगढ़ सरकार ने मंगलवार को फाइनेंशियल ईयर 2026–27 के लिए ₹1.72 लाख करोड़ का बजट…
UP GIS-23

UPGIS-23: वैश्विक प्रतिनिधियों ने भी माना निवेश के लिए यूपी अच्छी जगह

Posted by - November 22, 2022 0
लखनऊ/नई दिल्ली। यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (UPGIS-23) को लेकर विश्व के तमाम बड़े देशों की ओर से सकारात्मक फीडबैक मिल…
CM Bhajanlal Sharma

पीएम मोदी की ध्यान-साधना देश की सेवा और विश्व के कल्याण को समर्पित: सीएम भजनलाल शर्मा

Posted by - May 31, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कन्याकुमारी के विवेकानंद रॉक मेमोरियल में ध्यान-साधना…