CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय ने रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया

332 0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai ) ने सुप्रसिद्ध उद्योगपति, पद्म भूषण व पद्म विभूषण से सम्मानित रतन टाटा (Ratan Tata) के निधन को अत्यंत दुःखद बताते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है।

श्री साय (CM Sai ) ने आज गुरुवार सुबह अपने शाेक संदेश में कहा कि रतन टाटा ने भारतीय उद्योग जगत को सर्वोच्च स्थान पर स्थापित किया। शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छता, मानव कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में उनके योगदान को भारतवासी सदैव याद रखेंगे। उनका सादगी पूर्ण जीवन, नैतिक नेतृत्व और परोपकार की भावना एक मिसाल थी। वह सदैव हमारी यादों में जीवित रहेंगे।

उनका निधन भारत और उद्योग जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। देश और समाज में बेहतर बदलाव के लिए उनके द्वारा किए गए अभूतपूर्व कार्य हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों, उनके शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की विनम्र प्रार्थना करता हूं।

Related Post

कैटरीना कैफ का वीडियो वायरल

रैंप पर वॉक करते हुए कैटरीना कैफ का ये वीडियो वायरल, यहां देखें

Posted by - February 27, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सूर्यवंशी’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। इसी बीच…
‘गुलाबो-सिताबो’

फिल्म ‘गुलाबो-सिताबो’ का टीजर जारी, 12 जून को अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ होगी

Posted by - May 19, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है।कोरोना…
Naresh Tikait In gazipur Border

गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत, पंचायत को करेंगे संबोधित

Posted by - April 4, 2021 0
नई दिल्ली/गाजियाबाद। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत (National President Naresh Tikait) गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंच चुके हैं।…
pm modi

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे उत्तराखंड, राज्यपाल और सीएम धामी ने किया स्वागत

Posted by - October 21, 2022 0
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार (PM Modi) सुबह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। प्रधानमंत्री केदारनाथ…