CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री साय ने सुशासन संवाद कार्यक्रम में गिनाई सरकार की उपलब्धियां

242 0

नई दिल्ली / रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) छत्तीसगढ़ सरकार के छह माह पूरे होने पर आज गुरुवार काे नई दिल्ली के एक निजी होटल में आयोजित सुशासन संवाद कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की उपलब्धियां व राज्य में सुशासन की दिशा में उठाए गए कदमों पर चर्चा की। इस मौके पर उन्होने जनता के सवालों का भी बेबाकी के साथ जवाब दिया।

मुख्यमंत्री (CM Sai) ने संबोधित करते हुये कहा कि शपथ ग्रहण के पश्चात हमारी सबसे बड़ी चुनौती जनता के भरोसे पर खरा उतरना था। मोदी ने जो प्रदेश की आम जनता को गारंटी दी थी, उन्हें पूरा करना था। लेकिन हमने सात महीने के भीतर ही अधिकांश गारंटियों को पूरा कर जनता का भरोसा पुनः अर्जित कर लिया है। उन्होने कहा छत्तीसगढ़ में जनता का काम साएँ-साएँ हो रहा है, जिससे कमीशनखोरी करने वालों के मंसूबों पर पानी फिर गया है।

मुख्यमंत्री (CM Sai) ने कहा, हमारी सरकार की नियत और नीति दोनों सही है। उन्होंने नक्सलवाद के विरुद्ध किए गए कार्यों पर विशेष जोर देते हुये कहा कि हमारी सरकार ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा को मजबूत करने के लिए विशेष प्रयास किए हैं। हमने सुरक्षा कैंप स्थापित किए हैं और इन इलाकों में विकास कार्यों को तेज किया है। इससे न केवल सुरक्षा बल्कि विकास की दिशा में भी हमें बड़ी सफलता मिली है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री साय (CM Sai) ने यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ में पारदर्शिता और सुशासन को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा, हमने प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल और पारदर्शी बनाया है ताकि जनता को उनकी समस्याओं का समाधान जल्दी और प्रभावी तरीके से मिल सके।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुये कहा कि हमने सरकार बनते ही मोदी जी की गारंटी के अनुरूप 18 लाख 12 हजार 743 जरूरतमंद परिवारों को प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराया। किसानों को 2 साल का बकाया धान बोनस दिया। वादे के अनुरूप 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से और 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीद शुरू की। राज्य की महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रति माह एक-एक हजार रुपये की सहायता राशि दी जा रही है। राज्य में तेंदूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक दर 4000 रुपये प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर अब 5500 रुपये प्रति मानक बोरा कर दी गई है।

ओडीओपी में शामिल होने के बाद टेराकोटा शिल्प को मिली संजीवनी

मुख्यमंत्री साय (CM Sai) ने बताया कि उनकी सरकार ने राज्य में विकास और सुरक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा, हम वैल्यू एडिशन कर रहे हैं और आने वाले समय में हमारा सपनों का छत्तीसगढ़ तैयार हो रहा है। राज्य के विकास के लिए हमने कई नई परियोजनाएँ शुरू की हैं और जनता को उनकी आवश्यकता की सभी सुविधाएँ प्रदान कर रहे हैं।

सुशासन संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय (CM Sai) ने अपने दृष्टिकोण और योजनाओं को साझा करते हुए बताया कि उनकी सरकार राज्य के विकास और जनहित के कार्यों के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, हम छत्तीसगढ़ को एक मॉडल राज्य बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रहे हैं।

Related Post

CM Dhami

देहरादून में मुख्यमंत्री ने किया महिला सारथी योजना का शुभारंभ

Posted by - March 8, 2025 0
देहरादून: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 8 मार्च से देहरादून की सड़कों पर महिला सारथी अब महिला मुसाफिरों को…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने किया ‘‘सतर्कता-हमारी साझा जिम्मेदारी’’ थीम पर आधारित जन जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ

Posted by - October 27, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को सचिवालय में ‘‘सतर्कता-हमारी साझा जिम्मेदारी’’ थीम पर आधारित जन जागरूकता कार्यक्रम…
हिंदू-मुस्लिम धर्मगुरुओं की बैठक

अजित डोभाल ने हिंदू-मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ बैठककर भाईचारे पर दिया जोर

Posted by - November 10, 2019 0
अयोध्या। अयोध्या पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद रविवार को दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के…
CM Dhami

धामी ने डा.चौधरी को किया सम्मानित

Posted by - May 19, 2023 0
हरिद्वार। मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने प्रोफेसर (डा.) नरेश चौधरी विभागाध्यक्ष ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय को उत्कृष्ट कार्यों…