CM Vishnudev Sai

सीएम साय ने भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की दी बधाई

340 0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) ने देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी को उनके जन्मदिन 8 नवंबर के अवसर पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री साय ने देश के लिए श्री आडवाणी जी के योगदान को याद करते हुए कहा है कि आडवाणी जी सशक्त तथा समृद्ध भारत की संकल्पना का अटूट समर्थन करने वाले व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं।

उन्होंने (CM Sai) उपप्रधानमंत्री के पद पर आसीन रहते हुए देश को आगे ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।भारतीय संसद में सांसद के रूप में अपनी भूमिका के उत्कृष्ट निर्वहन के लिए उन्हें उत्कृष्ट सांसद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

गृहस्थ रहते हुए भी महान संत थे गोपाल व्यास, उनका जाना अपूरणीय क्षति : CM विष्णु देव

मुख्यमंत्री साय (CM Sai) ने कहा कि, आडवाणी जी ने श्री राममन्दिर आन्दोलन को आगे बढ़ाया और सोमनाथ से अयोध्या के लिए रथयात्रा निकाली। उनके प्रयासों का सुखद परिणाम है कि आज लगभग 500 वर्षों बाद श्रीरामलला अपने मंदिर में विराजमान हैं।

मुख्यमंत्री साय (CM Sai) ने कहा कि आडवाणी जी के देश हित में उल्लेखनीय योगदान के लिए इस वर्ष उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारतरत्न से सम्मानित किया गया है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में लालकृष्ण आडवाणी जी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की है।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी से आस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त ने की भेंट, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Posted by - August 29, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में आस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ फारेल (Barry O’Farrell) ने भेंट…

सैन्य शक्ति सम्मेलन 2019: जानें क्यों भावुक हुए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

Posted by - November 4, 2019 0
देहरादून। देहरादून में आयोजित सैन्य सम्मेलन में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक शहीद सैनिक की पत्नी के गुमसुम हो…
CM BhajanLal

एग्जीबिशन में विंटेज कैमरा और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की तस्वीरें बनीं आकर्षण का केंद्र

Posted by - August 24, 2024 0
जयपुर। जवाहर कला केन्द्र और राजस्थान फोटो फेस्टिवल की सहभागिता में आयोजित इंटरनेशनल नज़र फोटो एग्जीबिशन का तीसरा संस्करण जयपुर वासियों…
CM Vishnu Dev Sai

पराली से बनेगा हरित ईंधन, छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा ग्रीन एनर्जी निवेश : मुख्यमंत्री साय

Posted by - March 26, 2025 0
बेंगलुरु। छत्तीसगढ़ में हरित ईंधन के क्षेत्र में निवेश को लेकर उद्योग जगत की दिलचस्पी बढ़ रही है। बेंगलुरु में…