CM Pema Khandu

रामलला का दर्शन कर भावविभोर हो गया अरुणाचल प्रदेश का मंत्रिमंडल

430 0

अयोध्या। रामलला (Ramlalla) की प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रीराम जन्मभूमि पर मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्यगण पहुंचे। संकटमोचन हनुमान के दिन मंगलवार को श्रीरामलला के दर्शन कर पूरा मंत्रिमंडल भावविभोर हो गया। अरुणाचल प्रदेश का पहला राजनीतिक प्रतिनिधिमंडल है, जिसने प्राण-प्रतिष्ठा के उपरांत श्रीरामलला का दर्शन-पूजन किया।

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू (CM Pema Khandu)  कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों के साथ राम मंदिर में दर्शन करने मंगलवार को अयोध्या पहुंचे। सबसे पहले महर्षि वाल्मिकी हवाई अड्डे पर उन्हें गार्ड ऑफ आनर दिया गया। उत्तर प्रदेश की अतिथि देवो भव की परंपरा देख सभी आगंतुक भावविभोर हो गए। दर्शन के उपरांत प्रतिनिधिमंडल अरुणाचल प्रदेश के लिए रवाना भी हो गया।

योगी सरकार के मंत्री ने किया स्वागत

योगी सरकार के कृषि व अयोध्या के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पेमा खांडू व उनके कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों, अधिकारियों को माला पहनाया, अंगवस्त्र भेंट किया और माथे पर तिलक लगाकर स्वागत किया।

सांस्कृतिक मंच के कलाकारों ने उनके स्वागत में लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अरुणाचल प्रदेश से आए अतिथियों की सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे।

रामलला का दर्शन कर निहाल हुए मुख्यमंत्री पेमा खांडू

मुख्यमंत्री पेमा खांडू (CM Pema Khandu) ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि उनके कैबिनेट सहयोगियों, विधायकों और अधिकारियों सहित 70 लोगों का प्रतिनिधिमंडल राम मंदिर दर्शन करने आया है। सीएम पेमा खांडू ने कहा कि मैं दो साल पहले भी अयोध्या आया था, जब श्री राम मंदिर का निर्माण चल रहा था। बहुत उत्साहित हूं कि राम मंदिर बन गया है और मैं दर्शन करने आया हूं।

उन्होंने (CM Pema Khandu) बताया कि अयोध्या में अरुणाचल भवन निर्माण कराए जाने को लेकर हमने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। 500 वर्षों बाद राम मंदिर बनकर तैयार हो गया है, यह देश के लिए बड़े गर्व की बात है। अब रामराज भी आ गया है। देश विकास की नई गाथा लिखेगा।

Related Post

CM Yogi

सीएम योगी का सटीक निशाना, पहली ही बार ‘बुल्स आई’

Posted by - January 3, 2025 0
गोरखपुर। गोरखपुर के भाटी विहार कॉलोनी में नवनिर्मित मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)…
Amrit Abhijat

सेप्टेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाया जा रहा: अमृत अभिजात

Posted by - July 29, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश के शहरों को साफ सुथरा बनाने तथा नगरीय व्यवस्था में सुधार कर नगरीय जीवन को बेहतर बनाने के लिए…
Lucknow Darshan

लखनऊ दर्शन डबल डेकर बस: पर्यटन के साथ सुशासन और महिला सुरक्षा का संदेश

Posted by - January 5, 2026 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का पर्यटन अब केवल ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों के दर्शन…
CM Yogi

भारत ने दिया है ‘जियो और जीने दो’ का सच्चा लोकतंत्र : सीएम योगी

Posted by - September 15, 2024 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि दुनिया में जब सभ्यता, संस्कृति और मानवीय मूल्यों के…