CM Nayab Singh

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नववर्ष 2025 कैलेंडर का अनावरण किया

271 0

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने बुधवार को चंडीगढ़ में नववर्ष 2025 के कैलेंडर का अनावरण किया। इस मौके पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिढा और मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh) ने देश व प्रदेशवासियों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि हम सभी प्रदेशवासी मिलकर इस प्रदेश को प्रगति के पथ पर और गति से आगे बढ़ाएंगे। इसके लिए नए वर्ष में हम नव संकल्प और नए उत्साह के साथ काम करेंगे। यह नया साल सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लेकर आए।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार नव वर्ष में तीन गुणा गति के साथ आगे बढ़ते हुए समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य करेगी और हरियाणा को सशक्त व समृद्ध राज्य बनाएगी।

Related Post

UP Vidhansabha

अब नए ‘स्पीच रिकग्निशन सॉफ्टवेयर’ से लैस होगी उत्तर प्रदेश की विधान सभा

Posted by - November 27, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की उन्नति के लिए मॉडर्न टेक्नोलॉजी का व्यापक इस्तेमाल कर रही योगी सरकार अब प्रदेश की विधान…
CM Dhami participated in Shree Anna Bhoj

श्री अन्न भोज में शामिल हुए सीएम धामी, लिया पहाड़ी व्यंजनों का आनंद

Posted by - March 16, 2023 0
गोपेश्वर। भराड़ीसैंण विधानसभा सत्र के दौरान गुरुवार को कृषि विभाग की ओर से भराड़ीसैंण में श्री अन्न (मिलेट) भोज का…