CM Nayab Singh

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने करनाल से विधायक के रूप में ली शपथ

287 0

चंडीगढ़। हरियाणा में लोकसभा आम चुनाव-2024 के साथ हुए करनाल विधानसभा उप चुनाव में विजयी होने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह (CM Nayab Singh) ने आज हरियाणा विधानसभा में करनाल से विधायक के रूप में शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने मुख्यमंत्री नायब सिंह को विधायक पद की शपथ दिलवाई।

इस दौरान मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh) ने कहा कि मैं करनाल के लोगों का दिल से धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझ पर बहुत बड़ा विश्वास व्यक्त किया है। साथ ही करनाल के लोगों ने इस बात पर भी मुहर लगाई है कि अक्तूबर में होने वाले प्रदेश के विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार तीसरी बार हरियाणा में बहुत बड़े बहुमत के साथ जीत का परचम लहराएगी।

गत साढ़े 9 वर्षों में जिस गति से सबका साथ-सबका विकास के साथ प्रदेश आगे बढ़ा है, उसी गति से हरियाणा को आगे बढ़ाने का काम किया जायेगा।

इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री मूल चंद शर्मा, ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह, जन स्वास्थय अभियांत्रिकी मंत्री डॉ बनवारी लाल, स्वास्थय मंत्री डॉ कमल गुप्ता, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री बिशम्बर सिंह, विधायक लीला राम, मोहन लाल बड़ोली, नरेंदर गुप्ता, सतप्रकाश जरावता सहित सूचना जन संपर्क भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक मंदीप सिंह बराड़ भी मौजूद रहे।

Related Post

Sonal Sharma

गोशाला में रहकर पढ़ने वाली राजस्थान की बेटी सोनल शर्मा पहले प्रयास में बनी जज

Posted by - December 30, 2020 0
उदयपुर। म्हारी छोरियां छोरों से कम न हैं। इस बात को राजस्थान के उदयपुर जिले में रहने वाले दूधवाले की…
CM Bhajan Lal

कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी पार्टी है: भजनलाल शर्मा

Posted by - October 24, 2024 0
झुंझुनू। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal) ने गुरुवार काे झुंझुनू विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी…