CM Nayab Singh

सीएम सैनी ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, बोले- बार बार नहीं चढ़ती है काठ की हांडी

240 0

करनाल: हरियाणा में विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। वहीं जब सीएम नायब सैनी (CM Nayab Singh Saini) से सवाल किया गया कि आप करनाल से ही विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। तो उन्होंने कहा कि ये पार्लियामेंट्री बोर्ड तय करेगा, पार्लियामेंट्री बोर्ड ही मुझे कुरुक्षेत्र से करनाल लेकर आएं हैं। कोई विषय होगा तो वो ही इस पर विचार करेंगे।

कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

वहीं जब उनसे पूछा गया कि भर्ती रोको गैंग के खिलाफ यात्रा चल रही है, तो उस पर उन्होंने कहा कि भर्ती रोको गैंग कांग्रेस की तरफ से खड़ा किया गया एक षड्यंत्र है। वो नहीं चाहते कि बिना पर्ची और खर्ची के युवाओं को रोजगार मिले, वो उसमें बाधा बने हुए हैं। हम कोर्ट के अंदर लड़ाई लड़ते हैं और युवाओं को न्याय दिलाते हैं।

कांग्रेस अपने कार्यकाल में ना युवाओं को रोजगार दिया और अगर छोटा-मोटा रोजगार दिया वो भी भ्रष्टाचार के नाम पर दिया। वो झूठ बोलने का काम कर रही है, वो बताएं तो कि हमने किस आधार पर कितना रोजगार दिया है। आज बिना पर्ची और बिना खर्ची के रोजगार मिलता है तो कांग्रेस को दर्द होता है कि ऐसे कैसे युवाओं को रोजगार मिल रहा है। उनकी दुकानदारी बंद हो रही है, बीजेपी के प्रति विश्वास बढ़ा है। काठ की हांडी बार बार नहीं चढ़ती है।

अमृत काल का बजट है: सीएम

बजट पर सीएम (CM Nayab Singh Saini) ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का जो बजट अमृत काल का बजट है, देश की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं पर ये बजट खरा उतरेगा। विकसित भारत की नींव रखने वाला ये बजट होगा। इससे देश के हर वर्ग को इस बजट से लाभ मिलने वाला है और देश आगे बढ़ने वाला है और ये देश को आगे बढ़ाने में मिल का पत्थर साबित होगा।

सीएम सैनी ने कहा कि करनाल के सम्मानित लोगों से मिलने का मौका मिल रहा है। विधानसभा और लोकसभा में दो फूल खिलाए हैं, सरकार क्या-क्या काम कर रही है, उस पर चर्चा कर रहे हैं और कोई भाई-बहन कोई काम बोलता है तो उस विषय पर भी हम अधिकारी को बोलते हैं।

Related Post

CM Dhami

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नैनीताल में सतही पार्किंग के लिए दी अस्थायी अनुमति

Posted by - October 14, 2024 0
देहरादून। केन्द्रीय गृह मंत्रालय की ओर से मेट्रोपोल होटल परिसर, मल्लीताल, नैनीताल में खुले स्थान पर सतही पार्किंग के लिए…
helicopter crash

उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सात लोगों की मौत

Posted by - June 15, 2025 0
देहरादून: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद अंतर्गत, गौरीकुंड क्षेत्र में रविवार को केदारनाथ मार्ग पर एक हेलीकाप्टर के दुर्घटनाग्रस्त (Helicopter Crash) हो…
Kejariwal

PM मोदी ने टोका तो मीटिंग लाइव करने पर केजरीवाल ने जताया खेद

Posted by - April 23, 2021 0
ऩई दिल्ली। कोरोना के बिगड़ते हालात पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के…
cm dhami

पलायन रोकने के लिए गांवों पर केन्द्रित योजनाओं पर दिया जाए ध्यान : सीएम धामी

Posted by - July 23, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन को रोकने के लिए गांवों पर केन्द्रित…