CM Nayab Singh Saini

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

198 0

नई दिल्ली। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini ) आज दिल्ली दौरे पर हैं। दिल्ली में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। दिवाली से पहले नायब सैनी के दिल्ली दौरे को लेकर कई कयास भी लगाए जा रहे हैं। हालांकि सैनी और मोदी की यह एक शिष्टाचार भेंट रही। सैनी (CM Nayab Singh Saini ) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दीपावली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी।

वहीं, दोनों नेताओं ने हरियाणा के कई अहम मुद्दों पर चर्चा की है। शनिवार दोपहर को नायब सैनी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास उनसे मुलाकात की है।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Singh Saini ) ने हरियाणा को केंद्र सरकार की तरफ से दिए गए 1947 करोड़ रुपये जारी करने पर आभार जताया है।

बता दें कि हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने और नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini ) के दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी से उनकी यह पहली मुलाकात थी। इससे पहले हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद सीएम सैनी ने 9 अक्तूबर को मोदी से दिल्ली में मिले थे।

Related Post

WHO

मां के दूध से बच्चे को कोरोना संक्रमण होने का अब तक कोई प्रमाण नहीं : डब्ल्यूएचओ

Posted by - June 13, 2020 0
नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि स्तनपान के जरिये कोरोना संक्रमण का खतरा नहीं है। इसलिए कोविड-19…