CM Nayab Singh

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से दिल्ली में की मुलाकात

380 0

नई दिल्ली। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Singh) ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) से मुलाकात की और कई अहम मुद्दों पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने मुलाकात की तस्वीर एक्स पर साझा करते हुए पोस्ट किया, “हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Singh) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।”

मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh)  ने भी एक्स पर पोस्ट किया कि विश्व पटल पर सबसे लोकप्रिय जननेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। हरियाणवासियों से प्रधानमंत्री मोदी का लगाव और संवेदनशीलता अद्भुत है। हमें पूर्ण विश्वास है कि मोदी के सशक्त नेतृत्व में देश और हमारा प्रदेश हरियाणा सुख, समृद्धि एवं सर्वांगीण विकास की सीढ़ियां चढ़ते हुए अनेक ऊंचाइयों को प्राप्त करता रहेगा।

Related Post

The team of 'Main Hoon Atal' met CM Yogi

अभिनेता पंकज त्रिपाठी समेत ‘मैं हूं अटल’ की टीम ने सीएम योगी से की मुलाकात

Posted by - June 8, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से गुरुवार को फिल्म ‘मैं हूं अटल’ की टीम ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री…
Mithali Raj

महिला क्रिकेट पर मिताली राज ने जताई चिंता, ट्रेनिंग पर उठाए सवाल

Posted by - September 22, 2020 0
नई दिल्ली। भारतीय महिला वनडे क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने टीम भविष्य के कार्यक्रमों को लेकर बड़ा बयान…
AK Sharma

आने वाले त्योहार से पहले गंदगी शब्द को ही उप्र से दूर करना: एके शर्मा

Posted by - September 7, 2022 0
लखनऊ। नगर विकास विभाग उत्तर प्रदेश के द्वारा प्रदेश की नगर पालिका परिषदों एव नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों की…