CM Nayab Singh Saini

मां शब्द के विराट व अद्भुत स्वरूप के निर्माण से विश्व में बढ़ेगी श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर की महिमा : नायब सैनी

167 0

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने शनिवार को कुरुक्षेत्र में श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर में मातृशक्ति को समर्पित माँ शब्द के 51 फुट विराट व अद्भुत स्वरूप की नींव रखी। मुख्यमंत्री ने इस माैके पर मंदिर में स्थापित शक्तिपीठ पर मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख शांति और उन्नति की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध देवीकूप भद्रकाली मंदिर के प्रांगण में ‘माँ’ शब्द के 51 फुट विराट व अद्भुत स्वरूप के निर्माण से मंदिर की महिमा और बढ़ेगी। इस मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालु माँ के इस महा गौरव स्थल से प्रेरणा लेकर जाएंगे।

मां शब्द के विराट व अद्भुत स्वरूप के निर्माण से विश्व में बढ़ेगी श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर की महिमा : नायब सैनी

मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh) ने महा गौरव स्थल पर भूमि पूजन करने के बाद यज्ञ में आहुति डाली। मुख्यमंत्री ने माँ को समर्पित महा गौरव स्थल प्रोजेक्ट के मॉडल का अवलोकन किया और डाक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से प्रोजेक्ट की बारीकियों की जानकारी ली।

उन्हाेंने (CM Nayab Singh) कहा कि देश के 52 महाशक्ति पीठों में से कुरुक्षेत्र के श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर के प्रांगण में ‘माँ’ शब्द के विराट व अद्भुत स्वरूप की स्थापना के लिए भूमि पूजन कर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। माँ एक शब्द ही नहीं अपितु माँ ममता, प्रेरणा और प्रेम का अनोखा संगम है। इस संसार में हर साधन व संसाधन की पूर्ति हो सकती है लेकिन माँ शब्द की पूर्ति कभी नहीं हो सकती। माँ की कोख से ही महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी जैसे महान योद्धा पैदा हुए, इसलिए माँ की कल्पना का संसार असीमित है।

मां शब्द के विराट व अद्भुत स्वरूप के निर्माण से विश्व में बढ़ेगी श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर की महिमा : नायब सैनी

मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh) ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गुरुग्राम में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश व प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों की माताओं को सम्मानित किया। अब कुरुक्षेत्र की पावन धरा से पूरे विश्व को माँ के अदभुत और विराट स्वरूप से प्रेरणा मिले, ऐसी परियोजना को अमलीजामा पहनाने का कार्य किया गया है। इस परियोजना के पूरा होने से इस मंदिर की महिमा और बढ़ेगी तथा देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को मां से आशीर्वाद लेने के साथ-साथ प्रेरित होने का अवसर मिलेगा।

मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh) ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर और मां के आशीर्वाद से प्रदेश के नागरिकों की सेवा करने का अवसर मिला है। इस विश्व प्रसिद्ध मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और यह मंदिर कुरुक्षेत्र की पूरे विश्व में पहचान बनाने में अहम भूमिका अदा कर रहा है। इस मौके पर देवीकूप भद्रकाली मंदिर के पीठ अध्यक्ष सतपाल शर्मा, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Related Post

CM Dhami

मुंबई रोडशो में शामिल हुए धामी, उत्तराखंड के लिए 30,200 करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर किया करार

Posted by - November 6, 2023 0
मुंबई/देहारादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को मुम्बई में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए आयोजित…

लखीमपुर हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट ने की सुनवाई, यूपी सरकार से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

Posted by - October 7, 2021 0
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों को कुचलने की मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई।…
CM Vishnudev Sai

शबरी के बेर लेकर अयोध्या पहुंचे सीएम विष्णुदेव, करेंगे रामलला के दर्शन

Posted by - July 13, 2024 0
अयोध्या। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने शनिवार को अपनी पूरी कैबिनेट के साथ अयोध्या (Ayodhya)…
mamta banerjee

दीदी ने PM मोदी को कहा ‘झूठा’, यूपी से तिलकधारी गुंडे बुलाने का लगाया आरोप

Posted by - March 24, 2021 0
पश्चिम बंगाल। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी  (Mamata Banerjee) ने बुधवार को विष्णुपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान…
Anand Bardhan

ग्रीन बिल्डिंग का कार्य अगले 6 माह में पूर्ण किया जाए: मुख्य सचिव

Posted by - November 25, 2025 0
देहरादून:  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड की उच्च स्तरीय…