CM Nayab Saini

भूमि खरीद में किसी प्रकार की समस्या नहीं होने चाहिए: नायब सिंह

342 0

सोनीपत। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने एक हाई पावर्ड लैंड परचेज कमेटी की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ़रेंस के मााध्यम से की जिसमें सभी जिलों के उपायुक्तों ने सरकारी भूमि बेचने के लिए किए गए आवेदनों पर विस्तार से चर्चा की।

मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh)  ने उपायुक्तों को निर्देश दिए कि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या नहीं होने चाहिए और ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से भूमि खरीद प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता से पूरा करें।

उन्होंने बताया कि अगर किसान ई-भूमि पोर्टल पर आवेदन करता है, तो उसकी जमीन की जांच कर उसकी रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी, जिससे सरकारी परियोजनाओं के लिए इसका इस्तेमाल हो सके। वीडियो कॉन्फ़रेंस में शामिल रहे शहरी स्थानीय निकाय राज्य मंत्री सुभाष सुधा और मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद भी उपस्थित थे।

उपायुक्त डा. मनोज ने वीडियो कॉन्फ़रेंस के बाद अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh) द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पालन किया जाए, विशेष रूप से भूमि खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए।

ई-भूमि पोर्टल की शुरुआत से यह प्रक्रिया सुगम हुई है, जिसमें किसान आसानी से अपनी भूमि को सरकार को बेच सकता है। वीडियो कॉन्फ़रेंस में डीआरओ हरिओम अत्री, तहसीलदार जीवेन्द्र कुमार, और पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सईएन प्रशांत कौशिक भी उपस्थित रहे।

Related Post

Urban facilities

नगर विकास विभाग के तहत शुरू की जा रही है ‘मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना’

Posted by - August 14, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) प्रदेश के नवसृजित नगर निकायों में शहरी सुविधाएं (Urban Facilities) पहुंचाने के…
महाराष्ट्र सरकार

शरद पवार-उद्धव ठाकरे की प्रेस कॉन्फ्रेंस से कांग्रेस का वॉकआउट

Posted by - November 23, 2019 0
मुंबई। कांग्रेस नेता बाला साहेब थोराट और अशोक चव्हाण शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी की महाराष्ट्र की सियासत को लेकर होने…
CM Yogi

1947 में पाकिस्तान के लिए दंगा करने वाले मुसलमानों से वैसे ही निपट लेते, जैसे आज निपट रहेः योगी

Posted by - November 17, 2024 0
कोल्हापुर/सतारा/पुणे: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) महाराष्ट्र में चौथे दिन चुनावी प्रचार में उतरे। उन्होंने कांग्रेस के…