CM Nayab Singh Saini

सीएम सैनी ने HSSC के नव नियुक्त चेयरमैन हिम्मत सिंह को दिलवाई गोपनीयता की शपथ

240 0

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह (CM Nayab Singh) ने चंडीगढ़ में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के नव नियुक्त चेयरमैन हिम्मत सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। मुख्यमंत्री ने हिम्मत सिंह को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि वे अपनी नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे।

मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh) ने कहा कि पिछले साढ़े नौ वर्ष के कार्यकाल में युवाओं ने वर्तमान राज्य सरकार की पारदर्शी एवं योग्यता आधारित भर्ती प्रक्रिया तथा अन्य कल्याणकारी नीतियों के प्रति पूर्ण विश्वास व्यक्त किया है। सरकार ने यहां युवाओं को बिना खर्ची-पर्ची के नौकरियां दी हैं।

इस अवसर पर हिम्मत सिंह ने कहा कि वे आयोग की गरिमा को बनाए रखते हुए यह सुनिश्चित करेंगे कि सरकारी नौकरियों में पारदर्शी और योग्यता के आधार पर चयन हो और यही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। इस दौरान मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद सहित हरियाणा सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह (CM Nayab Singh) ने आज राज्य के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि शीघ्र ही विभिन्न श्रेणियों में 50,000 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके अलावा, युवाओं को ग्रुप-डी की नौकरियां भी दी जाएंगी।

उन्होंने (CM Nayab Singh) कहा कि सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान बिना किसी भेदभाव के पूरी तरह से योग्यता के आधार पर नौकरियां दी हैं और यह पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया भविष्य में भी जारी रहेगी।

Related Post

MEETING WITH CM OF PM MODI

कोरोना संकट : मुख्यमंत्रियों संग बैठक के बाद बोले PM, लापरवाही न करें,महामारी को रोकना है जरूरी

Posted by - March 17, 2021 0
नई दिल्ली । कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए आज पीएम मोदी (PM Modi) ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों…
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने भारतीय मानक ब्यूरो के स्टैंडर्ड क्लब कार्निवाल का शुभारंभ किया

Posted by - February 4, 2025 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार काे देहरादून में आयोजित भारतीय मानक ब्यूरो के स्टैंडर्ड क्लब कार्निवाल…
मौजपुर इलाके में दो गुटों के बीच पथराव

मौजपुर इलाके में दो गुटों के बीच पथराव,पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे

Posted by - February 23, 2020 0
नई दिल्ली। नागरिकता कानून(सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर(एनपीआर) के खिलाफ रविवार को जाफराबाद में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच…
Immense energy will be produced from four types of power plants

छत्तीसगढ़ में तीन लाख करोड़ के निवेश से चार तरह के पावर प्लांट से बनेगी अपार ऊर्जा

Posted by - March 10, 2025 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ अब ऊर्जा क्रांति (Energy Revolution) की ओर तेजी से बढ़ रहा है। आज साेमवार काे रायपुर में हुए…
DM Savin Bansal

सीएम के संकल्प से जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को आधुनिक बनाने को जिला प्रशासन प्रतिबद्ध

Posted by - August 19, 2025 0
देहरादून:  जिलाधिकारी सविन बसंल (DM Savin Bansal) ने आज गांधी शताब्दी चिकित्सालय स्थित एसएनसीयू एंव आधुनिक टीकाकरण केन्द्र का निरीक्षण…